Jaipur Schools Holiday Today: राजस्थान के जयपुर में भारी बारिश के चलते आज स्कूल रहेंगे बंद, छुट्टी घोषित

राजस्जथान के जयपुर में भारी बारिश के कारण आज जिले से स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है. प्रशासन ने कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए छुट्टी घोषित कर दी है.

Credit-(Pixabay)

Jaipur Schools Holiday Today:  राजस्जथान के जयपुर में भारी बारिश के कारण आज जिले से स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है. प्रशासन ने कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए छुट्टी घोषित कर दी है. मौसम विभाग के अनुसार, बारिश के साथ ठंडी हवाएं भी चल रही हैं, जिससे शहर में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है. ऐसे में बच्चों को स्कूल आने जाने में दिक्कत ना हो जिसे देखते हुए स्कूलों में छुट्टी की घोषित का दी गई है.

 जयपुर में बारिश के चलते आज स्कूल रहेंगे बंद

स्कूलों को छुट्टी घोषित करने के बाद प्रशासन की तरफ से आदेश भी जारी हुआ है. जिस आदेश में जहां 8 तक के स्कूल बंद रखने की घोषणा हुई है. वहीं जिले में  कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए स्कूल खुले रहेंगे, लेकिन इन कक्षाओं का समय बदलकर सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक कर दिया गया है. यह भी पढ़े: School Holidays: यूपी में भीषण ठंड का प्रकोप, कई जिलों में चार दिन बंद रहेंगे स्कूल; इन राज्यों ने भी बढ़ाई छुट्टी

जयपुर का मौसम अपडेट

आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार जयपुर में बुधवार को दोपहर 1 बजे के आसपास बारिश शुरू हुई थी, शुरुआत में हल्की बारिश हुई, लेकिन देखत एही देखते बारिश तेज हो गई, जिससे तापमान और गिर गया, जयपुर में न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

बारिश लेकर IMD का अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राजस्थान के 10 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जिन जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है, उनमें अलवर, बारां, जयपुर, दौसा, धौलपुर, बूंदी, टोंक, भरतपुर, सवाई माधोपुर और करौली शामिल हैं।

कोहरे को लेकर अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों में घना कोहरा छाए रहने का भी अलर्ट जारी किया है. बाड़मेर, जोधपुर, जालोर और पाली को छोड़कर पूरे प्रदेश में आज कोहरे का असर रहेगा। वहीं, कल यानी शुक्रवार को भी प्रदेश भर में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया, ट्राई सीरीज में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड