Rajasthan: कोटा में मासूम की हत्या, शव को मुक्तिधाम से निकालकर कराया गया पोस्टमार्टम

राजस्थान के कोटा से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यह घटना कोटा के विज्ञान नगर थाने के करीब शनिवार सुबह 11 बजे की है.

Credit-Twitter X

कोटा, 25 मई : राजस्थान के कोटा से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यह घटना कोटा के विज्ञान नगर थाने के करीब शनिवार सुबह 11 बजे की है. जहां एक विवाहिता के प्रेमी ने उसके ढाई साल के बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी. उसे शक था कि विवाहिता उसे धोखा दे रही है.

हत्या के डेढ़ महीने बाद जब विवाहिता को उसके बेटे की हत्या का वीडियो भेजा गया तो इस मामले का खुलासा हुआ. पुलिस ने मासूम के शव को मुक्तिधाम से निकालकर उसका पोस्टमॉर्टम करवाया है. कोटा के एससी-एसटी सेल के डिप्टी हरिराम सोनी ने बताया कि शुक्रवार शाम 7 बजे बच्चे की हत्या की रिपोर्ट उसके पिता राकेश मेहरा ने दर्ज करवाई थी. इसमें उसने बताया कि राहुल पारीक ने उसके ढाई साल से बेटे अंश की गला दबाकर हत्या कर दी और उसके वीडियो पत्नी खुशबू के फोन पर भेजा था. यह भी पढ़ें : पुणे: दुर्घटना की जिम्मेदारी लेने के लिए किशोर के परिवार के ड्राइवर को दी गई थी धमकी

सोनी ने बताया कि इसके बाद राहुल पारीक को रात 9 बजे उसके घर से गिरफ्तार कर पूछताछ की गई. पूछताछ में उसने बताया कि खुशबू के परिवार में जनवरी में भंडारे का प्रोग्राम था. यहां आरोपी राहुल से उसकी जान-पहचान हुई थी. इसके बाद दोनों एक-दूसरे के संपर्क में आए और ससुराल आने के बाद भी दोनों मिलते रहते थे. पूछताछ में सामने आया कि खुशबू जब घर से बाहर जाती थी तो अपने बेटे अंश को राहुल को सौंपकर जाती थी. वह उसकी देखभाल करता था.

ऐसे में राहुल पारीक को लगता था कि खुशबू का किसी और से प्रेम संबंध है. इसे लेकर वह नाराज रहने लगा था. अंश की हत्या वाले दिन 15 अप्रैल को खुशबू घर से तबीयत ठीक नहीं होने का बहाना करके बच्चे को लेकर निकली थी.

विज्ञान नगर फ्लाईओवर के नीचे उसने अंश को राहुल को दे दिया और कहा कि मैं आधे घंटे में काम निपटा कर आती हूं, तुम अंश का ख्याल रखना.

राहुल बोरखेड़ा स्थित अपनी दुकान पर बच्चे को लेकर आ गया. राहुल पहले से ही खुशबू से रंजिश पाले थे, उसे लग रहा था कि उसे बच्चा देकर खुशबू किसी और से मिलने जाती है. ऐसे में उसने दुकान के अंदर बच्चे के साथ पहले मारपीट की, फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी.

इसके बाद खुशबू को कॉल किया और कहा कि एक्सीडेंट हो गया है और बच्चे को चोट लग गई है. इसके बाद खुद ही बच्चे को लेकर जेके लोन अस्पताल पहुंच गया. अस्पताल में खुशबू और उसका पति राकेश भी पहुंचे. यहां अंश को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.

अगले दिन 16 अप्रैल को अंश को छावनी स्थित मुक्तिधाम में दफना दिया गया. करीब हफ्तेभर पहले राहुल ने खुशबू के फोन पर बच्चे की हत्या के वीडियो और फोटो भेजना शुरू किया. इसके बाद शुक्रवार शाम को खुशबू ने पति को सारी बात बता दी.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड