पति को था पत्नी पर एक्ट्रा मैरिटल अफेयर का शक, पत्थर से वार करके की उसकी हत्या 

जयपुर आयुक्तालय के खो नागोरियान थाना क्षेत्र में शनिवार को एक युवक ने कथित अवैध संबधों के संदेह में अपनी पत्नी की पत्थर से वार करके हत्या कर दी.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: ANI)

जयपुर: पति-पत्नी के रिश्ते (Husband-Wife Relation) में अगर किसी तीसरे शख्स की एंट्री हो जाए तो उनके प्यार भरे रिश्ते में कड़वाहट आना लाजमी है. शादीशुदा रिश्ते में पति और पत्नी में से कोई भी कभी ये बर्दाश्त नहीं कर सकता कि उसके पार्टनर (Partner) का किसी और के साथ एक्ट्रा मैरिटल अफेयर (Extra Marital Affair) हो. दोनों में से अगर किसी के अवैध संबंध के बारे में दूसरे साथी को पता चलता है तो गुस्से में आकर वो कुछ भी कर गुजरने पर आमादा हो जाता है.

राजस्थान के जयपुर में अवैध संबंध का शक होने पर पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया, जिसके चलते पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. दरअसल, जयपुर आयुक्तालय के खो नागोरियान थाना क्षेत्र में शनिवार को एक युवक ने कथित अवैध संबधों के संदेह में अपनी पत्नी की पत्थर से वार करके हत्या कर दी.

थानाधिकारी वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि  32 वर्षीय जूमन सिंह नाम के एक शख्स ने अपनी 30 साल की पत्नी पूजा सिंह की कथित अवैध संबंधों के संदेह मे अपने घर के सामने खुले स्थान पर पत्थर से वार करके हत्या कर दी. यह भी पढ़ें: असम: जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या 80 हुई, 300 से अधिक लोगों का इलाज अभी भी जारी

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड