पति को था पत्नी पर एक्ट्रा मैरिटल अफेयर का शक, पत्थर से वार करके की उसकी हत्या
जयपुर आयुक्तालय के खो नागोरियान थाना क्षेत्र में शनिवार को एक युवक ने कथित अवैध संबधों के संदेह में अपनी पत्नी की पत्थर से वार करके हत्या कर दी.
जयपुर: पति-पत्नी के रिश्ते (Husband-Wife Relation) में अगर किसी तीसरे शख्स की एंट्री हो जाए तो उनके प्यार भरे रिश्ते में कड़वाहट आना लाजमी है. शादीशुदा रिश्ते में पति और पत्नी में से कोई भी कभी ये बर्दाश्त नहीं कर सकता कि उसके पार्टनर (Partner) का किसी और के साथ एक्ट्रा मैरिटल अफेयर (Extra Marital Affair) हो. दोनों में से अगर किसी के अवैध संबंध के बारे में दूसरे साथी को पता चलता है तो गुस्से में आकर वो कुछ भी कर गुजरने पर आमादा हो जाता है.
राजस्थान के जयपुर में अवैध संबंध का शक होने पर पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया, जिसके चलते पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. दरअसल, जयपुर आयुक्तालय के खो नागोरियान थाना क्षेत्र में शनिवार को एक युवक ने कथित अवैध संबधों के संदेह में अपनी पत्नी की पत्थर से वार करके हत्या कर दी.
थानाधिकारी वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि 32 वर्षीय जूमन सिंह नाम के एक शख्स ने अपनी 30 साल की पत्नी पूजा सिंह की कथित अवैध संबंधों के संदेह मे अपने घर के सामने खुले स्थान पर पत्थर से वार करके हत्या कर दी. यह भी पढ़ें: असम: जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या 80 हुई, 300 से अधिक लोगों का इलाज अभी भी जारी
उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2019 08:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

