देश

डॉक्टर ने युवक के पेट से निकाले नेलकटर, चिलम सहित 80 तरह की अजीबोगरीब चीजें

राजस्थान से एक आश्चर्यचकित कर देने वाला मामला सामने आया है. उदयपुर के एमबी अस्पताल में डॉक्टरों ने एक मरीज की सर्जरी की. सर्जरी में 24 साल के व्यक्ति के पेट से 80 तरह की चीजें निकली हैं. इनमें चाबियां, नेलकटर, सिक्के, चिलम के टुकड़े, लकड़ी की माला, अंगूठी, पिन, क्लिप आदि का समावेश हैं.

डॉक्टर ने युवक के पेट से निकाले नेलकटर, चिलम सहित 80 तरह की अजीबोगरीब चीजें
डॉक्टर ने युवक के पेट से निकालीं 80 तरह की अजीबोगरीब चीजें (Photo Credits-ANI Twitter)

उदयपुर. राजस्थान (Rajasthan) से एक बेहद ही चौकानेंवाला मामला सामने आया है. बता दें कि उदयपुर के एमबी अस्पताल में डॉक्टरों ने एक मरीज की सर्जरी की. सर्जरी में 24 साल के व्यक्ति के पेट से 80 तरह की चीजें निकली हैं. इनमें चाबियां, नेलकटर, सिक्के, चिलम के टुकड़े, लकड़ी की माला, अंगूठी, पिन, क्लिप आदि का समावेश हैं. मरीज (Patient) फिलहाल स्वस्थ है. सर्जरी करने वाले विभाग अध्यक्ष डॉ. डीके शर्मा ने बताया कि युवक नशे का आदी था. वह शराब, चिलम सहित कई तरह की नशीली चीजें इस्तेमाल करता था. नशे में ही उसने ये सारी चीजें निगल ली थीं.

डॉक्टर ने बताया कि 15 दिन पहले रोगी अस्पताल आया और पेट दर्द, उल्टी होने और खाना नहीं खा पाने की परेशानियां बताईं. जिसके बाद युवक का एक्स-रे कराया तो पेट में कुछ चीजें दिखाई दी. फिर पेन मैनेजमेंट कर सीटी स्कैन भी कराया. अमाशय में ये काफी चीजें दिखाई दी.

एंडोस्कोपी के बाद उसकी सर्जरी की गई. गजेंद्र का ऑपरेशन 90 मिनट तक चला. डॉ. शर्मा के अनुसार ज्यादातर चीजें उनके अमाशय और कुछ बड़ी आंत में मिलीं. इस वजह से एक जगह गजेंद्र को अल्सर हुआ है.

डॉ. शर्मा की मानें तो गजेंद्र मनोरोग से ग्रसित है. इस स्थिति में रोगी वह सब भी खा जाता है, जो खाने लायक नहीं होतीं. इस केस में यह बेहद चौंकाने वाली बात थी कि नेलकटर जैसी नुकीली चीजें भी रोगी निगल गया, जो उसके पेट में रहीं. डॉ. शर्मा ने बताया कि यह एक अनाेखा केस था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2019 10:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).