एजेंसी न्यूज

Gangrape in Rajasthan: राजस्थान के सीकर में छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर कर गैंगरेप, आरोपियों ने पीड़िता के अश्लील वीडियो भी बनाया

राजस्थान के चुरू जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र में शीतल पेय में नशीला पदार्थ पिलाकर एक युवती के साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।

Gangrape in Rajasthan: राजस्थान के सीकर में छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर कर गैंगरेप, आरोपियों ने पीड़िता के अश्लील वीडियो भी बनाया
प्रतीकात्मक तस्वीर (File Photo)

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के चुरू जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र में शीतल पेय में नशीला पदार्थ पिलाकर एक युवती के साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म (Gangrape)  का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि एक गांव में रहने वाली पीड़िता की शिकायत के अनुसार 24 सितंबर को वह एक प्रतियोगी परीक्षा का फार्म भरवाने के लिए बस स्टैण्ड आई थी. वहां उसे विक्रम नामक युवक मिला जिसे वह पहले से जानती थी. विक्रम उसे फार्म भरवाने और सारा काम करवाने का झांसा देकर कार में बिठाकर एक कमरे में ले गया जहां विक्रम व तीन अन्य लड़के मौजूद थे.

उन्होंने वहां उसके साथ कथित दुष्कर्म किया और जबरदस्ती वीडियो बनाई, फोटो खींची और उसे परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी. यह भी पढ़े:राजस्थान: बाड़मेर में दो सगी बहनों के साथ दो लोगों ने किया गैंगरेप, अश्लील Photo Viral करने की देते थे धमकी

उन्होंने बताया कि शिकायत के अनुसार रात को जब युवती को होश आया तो उसके पास पांच लड़के बैठे थे तथा पता चला कि वह जयपुर के एक होटल में है। आरोप लगाया कि पांचों लड़कों ने कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2020 11:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).