Kota Student Suicide: राजस्थान के कोटा में फिर एक स्टूडेंट ने मौत को लगाया गले, 24 घंटे के भीतर सुसाइड का दूसरा मामला, MP का रहने वाला था
राजस्थान की कोचिंग नगरी कोटा में एक और छात्र ने मौत को गले लगा लिया है. पिछले 24 घंटे में कोटा शहर में ख़ुदकुशी का दूसरा मामला है. मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के गुना निवासी अभिषेक के रूप में हुई है,
Kota Student Suicide: राजस्थान की कोचिंग नगरी कोटा में एक और छात्र ने मौत को गले लगा लिया है. पिछले 24 घंटे में कोटा शहर में ख़ुदकुशी का दूसरा मामला है. मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के गुना निवासी अभिषेक के रूप में हुई है, जो पिछले साल मई से कोटा के एक कोचिंग संस्थान में जेईई की तैयारी कर रहा था. वह यहां विज्ञान नगर पुलिस थाने के अंतर्गत डकनिया इलाके में ‘पेइंग गेस्ट’ के तौर पर एक कमरे में रहता था. इसी कमरे में वह पंखे से फांसी लगाकर जान दी.
इससे पहले नीरज नाम के छात्र ने की ख़ुदकुशी
वहीं इससे पहले राजस्थान के कोटा में जवाहर नगर थाना इलाके में एक कोचिंग छात्र ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक छात्र का नाम नीरज था. वह हरियाणा के महेंद्रगढ़ का रहने वाला था, जो दो साल से कोटा में रहकर जेईई की तैयारी कर रहा था. वर्तमान में छात्र राजीव गांधी नगर के एक हॉस्टल में रह रहा था. यह भी पढ़े: Kota Suicide Case: कोटा में फिर आयी एक स्टूडेंट के आत्महत्या की खबर- NEET के एक और छात्र ने की आत्महत्या
जानें नीरज की मौत को लेकर पुलिस ने क्या कहा
इस घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि छात्र के कमरे से कोई नोट नहीं मिला है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा जाएगा। साथ ही पिता की तरफ से अगर कोई शिकायत दी जाएगी, तो कार्रवाई की जाएगी.
वहीं, छात्र के पिता का कहना है कि उसको परिवार की तरफ से कोई परेशानी नही थी। कई बार उसको फोन किया लेकिन वो फोन नहीं उठा रहा है, जिसके बाद हॉस्टल संचालक को फोन कर इसकी जानकारी दी गई.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 09, 2025 08:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

