Rajasthan and Uttarakhand Rallies: पीएम मोदी आज उत्तराखंड व राजस्थान में रैलियों को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को राजस्थान और उत्तराखंड में रैलियों को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे. यह नैनीताल-उधम सिंह नगर निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है.

PM Modi | Photo- ANI

नई दिल्ली, 2 अप्रैल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को राजस्थान और उत्तराखंड में रैलियों को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे. यह नैनीताल-उधम सिंह नगर निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है.

केंद्रीय रक्षा और पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट यहां फिर से चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने 2019 में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को हराया था. राज्य की सभी पांच लोकसभा सीटों पर पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है. इसके बाद पीएम मोदी दोपहर 3.30 बजे राजस्थान के कोटपूतली में सभा को संबोधित करेंगे. वहां जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट पर भाजपा ने राव राजेंद्र सिंह को मैदान में उतारा है. यह भी पढ़ें :Greater Noida: आत्महत्या के लिए विवश करने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद राजस्थान में प्रधानमंत्री की यह पहली सभा होगी. जयपुर ग्रामीण सीट राजस्थान की उन 12 सीटों में से एक है, जहां 19 अप्रैल को पहले चरण में गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर के साथ मतदान होना है. पिछली बार भाजपा ने राजस्थान और उत्तराखंड दोनों में क्रमश: सभी 25 और पांच सीटों पर जीत हासिल की थी.

Share Now

संबंधित खबरें

Masoom Sharma FIR: देहरादून में डीएवी कॉलेज कार्यक्रम में विवादित टिप्पणी का मामला, गायक मासूम शर्मा पर के खिलाफ केस दर्ज

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड