देश

Rajasthan: राजस्थान में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, दो बहनों को पीटने और गैंगरेप के आरोप में 4 गिरफ्तार

घटना के बाद उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों के साथ अत्याचार साझा किए. इसके बाद पुलिस पहुंची और मामला दर्ज किया गया. प्रताप नगर एसएचओ श्रीमोहन मीणा ने कहा कि उनका मेडिकल टेस्ट कराया गया और चारों आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए गए. पुलिस ने शनिवार को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा.

Rajasthan: राजस्थान में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, दो बहनों को पीटने और गैंगरेप के आरोप में 4 गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay.com)

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) से दो बहनों के साथ क्रूरता की ऐसी तस्वीर सामने आई है कि जिसने भी देखी उसके पैरो तले जमीं खिसक गई. राजस्थान पुलिस ने शनिवार को जयपुर में 19 और 20 साल की दो बहनों की बेरहमी से पिटाई करने के बाद उनका यौन शोषण (Sexual Abuse) करने के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार (Arrest) किया है. पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की कि 19 और 20 साल की बहनों, जो यहां एक अपार्टमेंट में रह रही थीं, उनको चार में से दो आरोपियों द्वारा 1 जून को लूनियावास के एक घर में ले जाया गया था. Rajasthan: भरतपुर में डॉक्टर दंपति की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, कैमरे में कैद हुई घटना

लूनियावास के घर पर युवकों ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर दोनों लड़कियों की कथित तौर पर पिटाई की और सामूहिक दुष्कर्म किया. अटल और पंकज के रूप में पहचाने जाने वाले इन आरोपियों ने बहनों को घटना के बारे में किसी को भी नहीं बताने की धमकी भी दी थी.

घटना के बाद उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों के साथ अत्याचार साझा किए. इसके बाद पुलिस पहुंची और मामला दर्ज किया गया. प्रताप नगर एसएचओ श्रीमोहन मीणा ने कहा कि उनका मेडिकल टेस्ट कराया गया और चारों आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए गए. पुलिस ने शनिवार को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2021 03:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).