Rajasthan: दलित महिला के साथ 3 लोगों ने की बर्बरता, गैंगरेप के बाद प्राइवेट पार्ट में डाली कांच की बोतल
जयपुर में पिछले सप्ताह एक दलित महिला का कथित रूप से 3 पुरुषों ने सामूहिक बलात्कार किया. आरोपियों ने कथित तौर पर महिला को बेरहमी से पीटा और उसके प्राइवेट पार्ट में कांच की बोतल डाली. यह घटना राजस्थान के नागौर में हुई. आरोपी यहीं नहीं रुके, उन्होंने कथित तौर पर उनके परिवार को इस घटना के बारे में पुलिस को सूचित करने पर हत्या की धमकी दी.
राजस्थान: जयपुर में पिछले सप्ताह एक दलित महिला का कथित रूप से 3 पुरुषों ने सामूहिक बलात्कार किया. आरोपियों ने कथित तौर पर महिला को बेरहमी से पीटा और उसके प्राइवेट पार्ट में कांच की बोतल डाली. यह घटना राजस्थान के नागौर में हुई. आरोपी यहीं नहीं रुके, उन्होंने कथित तौर पर उनके परिवार को इस घटना के बारे में पुलिस को सूचित करने पर हत्या की धमकी दी. 19 जनवरी को महिला अपने घर से छाछ लेने के लिए निकली. आरोपी कथित तौर पर महिला के पास पहुंचा और महिला ने भागने का प्रयास किया.
लेकिन आरोपी महिला को पकड़ने में कामयाब रहे और उसके साथ बलात्कार किया. महिला ने जब उन्हें पुलिस से संपर्क करने की धमकी दी तो कथित तौर पर आरोपियों ने महिला के प्राइवेट पार्ट में कांच की बोतल डाल दी. इस घटना के बाद दलित महिला घर पहुंची गई और उसने अपने परिवार के सामने अपनी आपबीती सुनाई. आरोपी कथित तौर पर महिला के घर गए और पुलिस से संपर्क करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी. गैंगरेप के करीब 6 दिन बाद रविवार को महिला का परिवार पुलिस के पास गया और शिकायत दर्ज कराई. यह भी पढ़ें: Gang-Rape In UP: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में दलित लड़की के साथ गैंगरेप, पीड़िता की हालत नाजुक
महिला के परिवार ने आरोप लगाया कि पुलिस ने शुरू में शिकायत दर्ज नहीं की. एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि थाना प्रभारी जिसका तबादला होने वाला था उसने शिकायत पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. अधिकारी ने कहा, "अगर कोई लापरवाही होगी तो हम पता लगाएंगे." घटना के बाद, पीड़ित महिला को परबतसर अस्पताल ले जाया गया और तीन आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है. अन्य आरोपियों को पकड़ने की कोशिश जारी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 27, 2021 08:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

