Raj Thackeray: अयोध्या के बाद सिद्धिविनायक मंदिर में दान चोरी का आरोप, राज ठाकरे का दावा, हर साल ₹18 करोड़ की चोरी होती है; VIDEO

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में प्रतिवर्ष ₹18 करोड़ और अयोध्या के राम मंदिर में ₹1,400 करोड़ के दान की चोरी का गंभीर आरोप लगाया है.

(Photo Credits FB-WC)

Raj Thackeray on Siddhivinayak Temple: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में भ्रष्टाचार और दान की चोरी को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने शनिवार को अपनी पार्टी की छात्र इकाई (मनविसे) के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल ₹18 करोड़ के दान की चोरी हो रही है. इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में भी ₹1,400 करोड़ के दान की चोरी का मामला सामने आया है.

सिद्धिविनायक मंदिर में कर्मचारियों पर गड़बड़ी का आरोप

राज ठाकरे ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को आठ मंदिर ट्रस्टियों द्वारा लिखे गए एक पत्र का हवाला देते हुए यह बात कही. उन्होंने कहा कि ट्रस्टियों की सतर्कता के कारण दान पेटी से पैसे चुराने वाले कुछ कर्मचारियों को पकड़ा गया.  यह भी पढ़े:  अयोध्या समाचार आज 28 जुलाई 2026: राम मंदिर सुरक्षा, दान चोरी जांच समेत पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें यहां पढ़ें

एमएनएस प्रमुख के अनुसार, चोरी पकड़े जाने से पहले मंदिर की साप्ताहिक दान आय ₹50 लाख से कम दर्ज हो रही थी, जो आरोपियों के पकड़े जाने के बाद बढ़कर लगभग ₹1.5 करोड़ प्रति सप्ताह हो गई. इसी अंतर के आधार पर उन्होंने सालाना ₹18 करोड़ की हेराफेरी का अनुमान जताया.

 राज ठाकरे का आरोप

अयोध्या राम मंदिर में ₹1,400 करोड़ की चोरी का दावा

अपनी बात आगे बढ़ाते हुए राज ठाकरे ने अयोध्या के राम मंदिर का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने दावा किया कि राम मंदिर में लगभग ₹1,400 करोड़ रुपये के दान की चोरी या हेराफेरी की प्राथमिक बात सामने आई है. राज ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश का निराश युवा जब मंदिरों में जाता है, तो वहां भी उसे भ्रष्टाचार देखने को मिलता है. उन्होंने मांग की कि प्रधानमंत्री को इस तरह के संवेदनशील और धार्मिक मामलों पर अपनी बात रखनी चाहिए.

सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट की सफाई

राज ठाकरे के दावों के बाद सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष और शिवसेना (शिंदे गुट) नेता सदा सरवणकर ने स्थिति स्पष्ट की. उन्होंने बताया कि दान पेटी में अनियमितता और श्रद्धालुओं से पैसे लेने के मामले में मंदिर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए 9 कर्मचारियों को पकड़ा और पुलिस में मामला दर्ज कराकर उन्हें गिरफ्तार कराया है.

सरवणकर ने ₹18 करोड़ की वार्षिक चोरी के आरोप का खंडन किया और कहा कि ट्रस्ट द्वारा प्रशासनिक सुधार और पारदर्शिता बढ़ाए जाने के कारण ही मंदिर की वार्षिक आय पिछले दो वर्षों में ₹114 करोड़ से बढ़कर ₹182 करोड़ तक पहुंची है.

Share Now