लखनऊ: प्रदेश के कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत अन्य क्षेत्रों में रुक-रुक कर हो रही बारिश ने उमस को बढ़ा दिया है. गुरुवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अरब सागर से आने वाली नम हवाओं के कारण कुछ हद तक उमस से राहत मिलेगी. पूरे सप्ताह इसी तरह मौसम रहने के आसार हैं.

बारिश/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits : IANS)

लखनऊ : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ समेत अन्य क्षेत्रों में रुक-रुक कर हो रही बारिश ने उमस को बढ़ा दिया है. मौसम विभाग (Weather Department) ने आज भी कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है. गुरुवार को लखनऊ (Lucknow) का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी बादलों की आवाजाही रहेगी. अगले दो दिनों के प्रदेश में मौसम की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. अरब सागर से आने वाली नम हवाओं के कारण कुछ हद तक उमस से राहत मिलेगी. पूरे सप्ताह इसी तरह मौसम रहने के आसार हैं.

यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश: बारिश से लुढ़का पारा, आज भी बरसने के आसार, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज

गुरुवार को कानपुर का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस, आगरा 27 डिग्री, गोरखपुर 25 डिग्री, बरेली 24 डिग्री, फैजाबाद 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

बुधवार को राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Winner Prediction: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Rajiv Gandhi Stadium Pitch Report: राजीव गांधी स्टेडियम में बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या गेंदबाजों का होगा बोलबाला, हाईवोल्टेज मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Preview: राजीव गांधी स्टेडियम में आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Hyderabad Weather Update: हैदराबाद में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल