Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में अगले सप्ताह बारिश, बर्फबारी की संभावना

जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को मौसम शुष्क और सुहावना बना रहा. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में अगले सप्ताह एक और दौर की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई है.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

श्रीनगर, 2 अप्रैल : जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में शुक्रवार को मौसम शुष्क और सुहावना बना रहा. मौसम विभाग (Weather Department) ने अपने पूर्वानुमान में अगले सप्ताह एक और दौर की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई है. मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा, "4 अप्रैल को दोपहर/शाम तक मौसम के शुष्क रहने के साथ कश्मीर संभाग के अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश/बर्फबारी की संभावना है."

अधिकारियों ने कहा कि एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर और आसपास के इलाकों को 4 अप्रैल की रात से प्रभावित कर सकता है. 6 अप्रैल की शाम से 7 अप्रैल की सुबह के दौरान यह चरम पर होगा और धीरे-धीरे कम हो जाएगा. श्रीनगर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री, पहलगाम में 0.7 डिग्री और गुलमर्ग में शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. यह भी पढ़ें : Weather Forecast: दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक

लद्दाख के लेह में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 0.4, कारगिल में शून्य से 4.0 और द्रास में शून्य से 7.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. जम्मू में न्यूनतम तापमान 12.8, कटरा में 13.6, बटोत में 8.1, बनिहाल में 6.2 और भदरवाह में 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, April 14: देश में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, चलेंगी लू, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

Weather Forecast Today: उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु समेत अन्य शहरों में आज कैसा रहेगा मौसम, IMD से जानें वेदर का ताज अपडेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट