एजेंसी न्यूज

रेलवे में नहीं होगी ‘खलासी’ के लिए नई भर्ती, नियमित कर्मचारियों को ही किया जाएगा नियुक्त: आदेश

रेलवे ने वरिष्ठ अधिकारियों के आवासों पर काम करने वाले 'खलासी' या 'बंगला चपरासी' के पद पर किसी भी नई नियुक्तियों को रोकने का फैसला किया गया है लेकिन महाप्रबंधकों को ऐसे रिक्त पदों पर नियमित कर्मचारियों को भरने की अनुमति दी है। रेलवे द्वारा जारी एक आदेश में यह जानकारी दी गई.

रेलवे में नहीं होगी ‘खलासी’ के लिए नई भर्ती, नियमित कर्मचारियों को ही किया जाएगा नियुक्त: आदेश
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits IANS)

नयी दिल्ली, 3 दिसंबर : रेलवे ने वरिष्ठ अधिकारियों के आवासों पर काम करने वाले 'खलासी' या 'बंगला चपरासी' के पद पर किसी भी नई नियुक्तियों को रोकने का फैसला किया गया है लेकिन महाप्रबंधकों को ऐसे रिक्त पदों पर नियमित कर्मचारियों को भरने की अनुमति दी है. रेलवे द्वारा जारी एक आदेश में यह जानकारी दी गई.

यह भी पढ़ें : विदेश की खबरें | करतारपुर साहिब गुरुद्वारा का प्रबंधन हस्तांतरित करना यूएनजीए प्रस्ताव का उल्लंघन: भारत

हालांकि, रेलवे बोर्ड द्वारा अगस्त में एक पत्र में संकेत दिया गया था कि लंबे समय से चली आ रही 'खलासी' की नियुक्ति प्रणाली को पूरी तरह से समाप्त कर दिया जाएगा.

उसके बाद एक दिसंबर को जारी मौजूदा आदेश में संकेत दिया गया कि इसे जारी रखा जाएगा, हालांकि नई नियुक्तियां नहीं की जाएंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2020 12:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).