देश

रेलवे ने 3 गुना बढ़ाया प्लेटफार्म टिकट का कीमत, ट्रेनों का किराया भी बढ़ा

वहीं प्लेटफार्म टिकट की सेवा एक बार फिर से राजधानी दिल्ली के प्रमुख सटेशन पर शुरू की गई. देर रात से इस सेवा को शुरू किया गया.

रेलवे ने 3 गुना बढ़ाया प्लेटफार्म टिकट का कीमत, ट्रेनों का किराया भी बढ़ा
प्रतीकात्मक तस्वीत (Photo Credits: Wikimedia Commons)

देशभर में कोरोना के चलते लंबे वक्त से बंद पड़ी प्लेटफार्म टिकट की सेवा अब शुरु हो गई है. वहीं प्लेटफार्म टिकट की सेवा एक बार फिर से राजधानी दिल्ली के प्रमुख सटेशन पर शुरू की गई. देर रात से इस सेवा को शुरू किया गया. इसके साथ ही रेलवे ने टिकट के दामों में तीन गुना इजाफा कर दिया है. ज्ञात हो कि, पहले एक प्लेटफार्म टिकट की कीमत 10 रुपये होती थी, वहीं अब 30 रुपये देने होंगे.

देश में कोरोना ने पिछले साल से ही तांडव मचाया हुआ है.  कोरोना वायरस के बढ़ते केस के चलते  प्लेटफॉर्म टिकट की सुविधा 1 साल से बंद थी. ऐसा इस लिए किया गया था ताकि सिर्फ जिन्हें ट्रेन में सफर करना है बस वो ही सिर्फ स्टेशन पर पहुंचें और स्टेशन पर ज्यादा भीड़ ना हो. लेकिन एक बार फिर इस सेवा को शुरू कर दिया गया है.

वहीं अगर बात प्लेटफार्म टिकट की करे तो प्लेटफार्म टिकट लेना बहुत ही जरुरी है. रेलवे स्टेशन पर जब उनके रिश्तेदार छोड़ने के लिए आते हैं तो उनको प्लेटफार्म टिकट लेना अनिवार्य होता है.

केवल दिल्ली में ही नहीं, मुंबई में भी प्लेटफॉर्म टिकट के कीमत बढ़ गई है. बल्कि मुंबई में तो रेलवे ने 5 गुणा कीमत बढ़ा दी है. सेंट्रल रेलवे ने मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) के कुछ प्रमुख स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकटों की कीमत बढ़ा दी है. रेलवे के मुताबिक मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस दादर और लोकमान्य तिलक टर्मिनस में 10 रुपये की पिछली दर के बजाय प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत 50 रुपये कर दी गई है.

वहीं प्लेटफॉर्म टिकट के रेट में हुई वृद्धि के साथ ही रेलवे ने लोकल किराया में भी बढ़ोतरी कर दी गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2021 10:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).