Viral Video: युवक को चार्जिंग पर लगाना था फोन, ट्रेन में काम नहीं कर रहा था इलेक्ट्रिक सॉकेट, रेलवे ने 15 मिनट में किया दुरुस्त

ट्रेन में रोजाना लाखों लोग सफर करते है. लेकिन कई बार ट्रेन में इलेक्ट्रिक सॉकेट काम नहीं करते है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. जिसमें एक युवक को मोबाइल चार्जिंग पर लगाना था और उसके बर्थ का सॉकेट खराब था.

Railways fixed the charging socket (Credit-@nedricknews)

Viral Video: ट्रेन (Train) में रोजाना लाखों लोग सफर करते है. लेकिन कई बार ट्रेन में इलेक्ट्रिक सॉकेट (Electric Socket) काम नहीं करते है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. जिसमें एक युवक को मोबाइल चार्जिंग पर लगाना था और उसके बर्थ का सॉकेट खराब था. इसके बाद उसने रेलवे हेल्पलाइन का नंबर डायल किया और सामने से इस युवक का ट्रेन नंबर और बर्थ पूछा गया और इसके कुछ देर बाद एक मैकेनिक पहुंचा और उसने उस सॉकेट को ठीक किया.

इसका वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @nedricknews नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Jabalpur Shocker: स्टेशन पर समोसे खाने के बाद Online Payment हुआ फेल, विक्रेता ने पकड़ा यात्री का कॉलर; पीड़ित ने Smartwatch देकर छुड़ाई जान (Watch Video)

ट्रेन के बर्थ में रेलवे ने ठीक किया इलेक्ट्रिक सॉकेट

युवक ने किया था रेलवे हेल्पलाइन नंबर पर कॉल

बर्थ का इलेक्ट्रिक सॉकेट जब काम नहीं कर रहा होता है तो युवक हेल्पलाइन नंबर (Helpline Number) पर कॉल लगाता है और उन्हें अपनी समस्या बताता है. इसके बाद कुछ ही देर में एक कर्मचारी आता है और इलेक्ट्रिक सॉकेट को ठीक कर देता है. इसके बाद युवक कर्मचारी से हाथ मिलाकर उन्हें धन्यवाद देता है. ये वीडियो साउथ की किसी एक्सप्रेस ट्रेन का बताया जा रहा है.

रेलवे की लोगों ने की तारीफ

बता दें की पिछले कुछ दिनों ट्रेनों में भीड़ को लेकर और अव्यवस्था को लेकर काफी विवाद हो रहा है. दिवाली और छठ पूजा के दौरान लोगों की भीड़ ने सभी का ध्यान खींचा. लेकिन अब इस तरह के वीडियो ने साबित किया है की रेलवे (Railway) यात्रियों की तुरंत मदद भी करती है.

 

Share Now

संबंधित खबरें

Maharashtra Train Viral Video: महाराष्ट्र के अकोला में चलती ट्रेन में छेड़छाड़ करने वाले को महिला ने सिखाया सबक, लोगों के बीच चेहरे पर लगाई लिपस्टिक और पहनाईं चूड़ियां

Patna News Today: पटना में आज कैसा रहेगा मौसम? गंगा ब्रिज उद्घाटन से लेकर लालू यादव के स्वास्थ्य तक, यहां पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें एक नजर में

Mumbai News Today: मुंबई में आज कैसा रहेगा मौसम? लोकल ट्रेन हिंसा से लेकर धारावी पुनर्विकास के लिए BEST डिपो को BMC की मंजूरी तक, यहां पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

भागलपुर की ताजा खबर, 17 जुलाई 2026: कैसा रहेगा आज का मौसम? जगन्नाथ रथयात्रा, श्रावणी मेला ट्रेनें और गंगा कटाव का खतरा समेत पढ़ें शहर की बड़ी खबरें एक क्लिक में