देश

बिहार की जेलों में छापेमारी, मोबाइल, नशीले पदार्थ सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद

बिहार राज्य की कई जेलों में गुरुवार सुबह छापेमारी की गई. इसमें कई जेलों से मोबाइल फोन, नशीली चीजें और आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं.

बिहार की जेलों में छापेमारी, मोबाइल, नशीले पदार्थ सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits : Pixabay)

पटना : बिहार राज्य की कई जेलों में गुरुवार सुबह छापेमारी की गई. इसमें कई जेलों से मोबाइल फोन, नशीली चीजें और आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं. पटना के बेउर जेल में शहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गरिमा मलिक के नेतृत्व में छपेमारी की गई, जबकि मुंगेर जेल में जिलाधिकारी राजेश मीणा के नेतृत्व में छापेमारी की गई.

मुंगेर के जिलाधिकारी राजेश मीणा ने बताया कि गुरुवार तड़के मुंगेर जेल में छापेमारी के दौरान एक मोबाइल फोन, खैनी सहित कई आपत्तिजनक सामान जब्त किए गए. बेउर जेल के कैदी वार्ड से भी आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं. इसके अलावा सीवान, सासाराम, गोपालगंज, आरा, जहानाबाद सहित कई जिलों की जेलों में भी जिला प्रशासन की टीमों ने छापेमारी की.

यह भी पढ़ें : रायपुर में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़, इस App के जरिए लगती थी बोली

इस दौरान छापेमारी टीम ने कैदी वार्डो की तलाशी ली. छापेमारी के क्रम में मोबाइल फोन, चार्जर, गांजा, खैनी और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए. राज्य पुलिस मुख्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि सूचना मिल रही थी कि राज्य की कई जेलों से आपराधिक गिरोहों का संचालन किया जा रहा है. इसी सूचना के आधार पर जेलों में छापेमारी अभियान चलाया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2019 03:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).