देश

कांग्रेस की नाकामी को भाजपा शासित राज्यों पर थोप रहे राहुल-प्रियंका: CM शिवराज सिंह चौहान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि कांग्रेस शासित राज्यों की नाकामी को भाजपा शासित राज्यों पर थोपने में लगे हैं.

कांग्रेस की नाकामी को भाजपा शासित राज्यों पर थोप रहे राहुल-प्रियंका: CM शिवराज सिंह चौहान
सीएम शिवराज सिंह चौहान (Photo Credits ANI)

भोपाल, 7 नवंबर : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि कांग्रेस शासित राज्यों की नाकामी को भाजपा शासित राज्यों पर थोपने में लगे हैं. मुख्यमंत्री चौहान ने संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि प्रियंका और राहुल ये दोनों भाई-बहन लगातार झूठ बोल रहे हैं और इस कदर झूठ बोल रहे हैं कि कांग्रेस शासित प्रदेशों की नाकामियां और घोटाले दूसरे राज्यों की सरकारों पर मढ़ देते हैं.

उन्होंने कहा कि ये गांधी परिवार किस मुंह से भ्रष्टाचार की बात करता है. टूजी घोटाला, थ्री जी घोटाला, फोर जी घोटाला, जीजा जी घोटाला किसने किया, क्या दुनिया नहीं जानती? जो लोग बेल पर चल रहे हैं. वो भ्रष्टाचार के आरोप किस मुंह से लगा रहे हैं. जहां-जहां कांग्रेस की सरकारें हैं, वो भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है. यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Encounter: छत्तीसगढ़ में वोटिंग दौरान सुकमा-कांकेर में एनकाउंटर, कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर

चौहान ने आगे कहा कि अभी छत्तीसगढ़ में एक आरोप लगा सट्टे का, सट्टेबाज आरोप लगा रहे हैं वहां की सरकार के खिलाफ. नाम लेकर आरोप लगा रहे हैं प्रियंका गांधी आपको याद नहीं आता. बलात्कार आपके प्रदेश में होते हैं और आप मध्य प्रदेश के नाम मढ़ देती हो, आपको तनिक भी शर्म नहीं आती.

मुख्यमंत्री चौहान ने प्रियंका गांधी को याद दिलाते हुए कहा कि जब यहां 15 महीने का शासन कांग्रेस का था तब कितने घपले, घोटाले और भ्रष्टाचार हुए. क्या भूल गई, जब दिग्विजय सिंह मुख्यमंत्री थे तब बंटाधार मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश को तबाह और बर्बाद कर दिया था. किस मुंह से आप बात करती हैं? केवल भ्रष्टाचार ही नहीं, आप तो झूठ बोलती हैं. झूठ बोलने के लिए ही बार-बार याद करना पड़ता है. कई बार झूठ बोलकर भी भूल जाती हैं, सच तो सच होता है, उसे याद करना नहीं पड़ता.

किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर प्रियंका द्वारा दिए गए बयान का जिक्र करते हुए चौहान ने कहा कि प्रियंका गांधी, आपको एमएसपी कितनी देंगे, कितनी बढ़ाएंगे ये भी याद नहीं रहता. कभी कागज पढ़ती हो, कभी भूल जाती हो, आपको तो रटना पड़ता है, तब आप दिखा पाती हैं और बता पाती हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 07, 2023 03:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).