राहुल गांधी के सवाल अब देश भर में गूंजेंगे और जवाब देना होगा, मोदी सरकार पर साधा निशाना :Priyanka Gandhi

जनता द्वारा चुने हुए जनसेवक ने जनता की तरफ से सवाल पूछे तो अदानी-सेवक ने जनसेवक की आवाज दबाने की साजिशें रच डालीं. लेकिन जनता की आवाज दबाई नहीं जा सकती. ये सवाल अब देश भर में गूंजेंगे और जवाब देना होगा.

नई दिल्ली, 25 मार्च: कांग्रेस महासचिव प्रियांका गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहाकि जनता की आवाज दबाई नहीं जा सकती. ये सवाल अब देश भर में गूंजेंगे और जवाब देना होगा. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता रद्द किए जाने पर प्रियांका गांधी ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, इन्हीं सवालों के लिए राहुल गांधी पर हमला किया जा रहा है. जनता द्वारा चुने हुए जनसेवक ने जनता की तरफ से सवाल पूछे तो अदानी-सेवक ने जनसेवक की आवाज दबाने की साजिशें रच डालीं. लेकिन जनता की आवाज दबाई नहीं जा सकती. ये सवाल अब देश भर में गूंजेंगे और जवाब देना होगा. यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi Disqualified: राहुल गांधी की सदस्यता जाते ही वायरल हुआ बीजेपी नेता खुशबू सुंदर का पुराना ट्वीट

इससे पहले भी प्रियंका ने शुक्रवार को सिलसिले वार कई ट्वीट कर मोदी सरकार पर हमला बोला था। प्रियंका ने कहा था, पीएम मोदी आपके चमचों ने एक शहीद प्रधानमंत्री के बेटे को देशद्रोही, मीर जाफर कहा. आपके एक मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि राहुल गांधी का पिता कौन है? उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडितों के रिवाज को निभाते हुए एक बेटा पिता की मृत्यु के बाद पगड़ी पहनता है, अपने परिवार की परंपरा कायम रखता है. भरी संसद में आपने पूरे परिवार और कश्मीरी पंडित समाज का अपमान करते हुए पूछा कि वह नेहरू नाम क्यों नहीं रखते, लेकिन आपको किसी जज ने दो साल की सजा नहीं दी. आपको संसद से डिस्क्वालिफाई नहीं किया.

प्रियंका गांधी ने कहा, राहुल गांधी ने एक सच्चे देशभक्त की तरह अदानी की लूट पर सवाल उठाया। नीरव मोदी और मेहुल चौकसी पे सवाल उठाया. क्या आपका मित्र गौतम अदानी देश की संसद और भारत की महान जनता से बड़ा हो गया है कि उसकी लूट पर सवाल उठा तो आप बौखला गए?

प्रियंका गांधी ने कहा, आप मेरे परिवार को परिवारवादी कहते हैं, जान लीजिए, इस परिवार ने भारत के लोकतंत्र को अपने खून से सींचा, जिसे आप खत्म करने में लगे हैं. इस परिवार ने भारत की जनता की आवाज बुलंद की और पुश्तों से सच्चाई की लड़ाई लड़ी. हमारी रगों में जो खून दौड़ता है उसकी एक खासियत है. आप जैसे कायर, सत्तालोभी तानाशाह के सामने कभी नहीं झुका और कभी नहीं झुकेगा. आप कुछ भी कर लीजिए.

Share Now

संबंधित खबरें

India T20 World Cup 2026 Qualification Scenario: दक्षिण अफ्रीका से मिली करारी हार के बाद भी टीम इंडिया कैसे पहुंच सकती है सेमीफाइनल? यहां जानें पूरा समीकरण

Sukhbir Singh Jaunapuria Video: टोंक में पूर्व MP सुखबीर सिंह जौनापुरिया विवादों में, मुस्लिम महिलाओं को कंबल देने से किया इनकार; कांग्रेस ने घेरा

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\