प्रियंका गांधी बोलीं- मेरी मां और शहीद पिता का अपमान करने वालों को.. मेरे भाई को मीर जाफर कहने वालों को क्यों अयोग्य नहीं ठहराया जाता है

प्रियंका गांधी ने कहा, 'मेरे शहीद पिता का अपमान संसद में किया जाता है. शहीद के बेटे का अपमान किया जाता है उन्हें मीर जाफर कहा जाता है. मेरी मां का अपमान किया जाता है. आपके मंत्री कहते हैं कि इनके पिता कौन हैं? आपके प्रधानमंत्री गांधी परिवार के लिए कहते हैं कि ये नेहरू उपनाम का इस्तेमाल क्यों नहीं करते.

Priyanka Gandhi Vadra | Photo: ANI

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने राजघाट से मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. प्रियंका गांधी ने संकल्प सत्याग्रह के दौरान कहा कि इस देश के लोकतंत्र को मेरे परिवार ने अपने खून से सींचा है. प्रियंका गांधी ने कहा, 'आप परिवारवादी कहते हैं तो भगवान राम कौन थे? क्या वो परिवारवादी थे? क्या पांडव परिवारवादी थे? कि वे अपने परिवार के संस्कारों के लिए लड़े.. और हमें क्या शर्म आनी चाहिए कि हमारे परिवार के सदस्य इस देश के लिए शहीद हुए? इस धरती में उनका खून है. इस देश के लोकतंत्र को मेरे परिवार ने खून से सींचा है. Dis’Qualified MP: सांसदी जाने के बाद राहुल गांधी ने ट्विटर बायो में किया बदलाव, लिखा 'अयोग्य सांसद' 

प्रियंका गांधी ने कहा, 'मेरे शहीद पिता का अपमान संसद में किया जाता है. शहीद के बेटे का अपमान किया जाता है उन्हें मीर जाफर कहा जाता है. मेरी मां का अपमान किया जाता है. आपके मंत्री कहते हैं कि इनके पिता कौन हैं? आपके प्रधानमंत्री गांधी परिवार के लिए कहते हैं कि ये नेहरू उपनाम का इस्तेमाल क्यों नहीं करते.

देखें विडियो :

प्रियंका गांधी ने कहा, 'ऐसे लोगों को संसद से अयोग्य नहीं ठहराया जाता है, उन्हें जेल नहीं भेजा जाता है और उन्हें वर्षों तक चुनाव लड़ने से नहीं रोका जाता है. उन्होंने कई बार मेरे परिवार का अपमान किया है, लेकिन हम चुप रहे.'

कांग्रेस महासचिव ने कहा, अहंकारी, तानाशाह जब जवाब नहीं दे पाते तो पूरी सत्ता को लेकर जनता को दबाने की कोशिश करते हैं. आपने कभी सोचा है ये पूरी सरकार एक आदमी को बचाने की इतनी कोशिश क्यों कर रही है? इस अडानी में है क्या कि आप इसे देश की सारी संपत्ति दे रहे हैं. ये अडानी है कौन कि इनका नाम सुनते ही आप बौखला जाते हैं?

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, 'मेरा भाई पीएम मोदी के पास गया और उन्हें संसद में गले लगाया और कहा कि मुझे आपसे कोई नफरत नहीं है. हमारी अलग-अलग विचारधारा हो सकती है लेकिन हमारे पास नफरत की विचारधारा नहीं है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया, ट्राई सीरीज में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड