Delhi: राहुल गांधी बोले- मैं BJP और RSS को गुरु मानता हूं, अखिलेश और मायावती से हमारे रिश्ते हैं

उन्होंने कहा "विपक्ष के नेता हमारे साथ खड़े हैं और यह हमें मालूम हैं. भारत जोड़ो के दरवाजे उन सबके लिए खुले हैं जो भी भारत को जोड़ना चाहता है. हम (भारत जोड़ो में आने के लिए) किसी को नहीं रोकेंगे. मायावती जी और अखिलेश जी हिंदुस्तान में मोहब्बत चाहते हैं, नफरत नहीं"

Rahul Gandhi (Photo Credit : ANI)

दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय पर मीडिया को संबोधित किया. उन्होंने कहा, ‘भारत जोड़ो यात्रा सफल रही है. मैं सबका धन्यवाद देता हूं, जो साथ आए… मैं आरएसएस वालों का भी धन्यवाद करता हूं क्योंकि जितना वो हम पर आक्रमण करते हैं उतनी हमें ऊर्जा मिलती है. मैं चाहता हूं वो और आक्रामक रूप से हम पर आक्रमण करें. इसे हमें सीखने को मिलता है. मैं इन्हें अपना गुरु मानता हूं. अखिलेश जी हैं, मायावती जी हैं, वो नफरत का हिंदुस्तान नहीं चाहते, तो हममें और उनके एक मनोवैज्ञानिक रिश्ता तो है.’

उन्होंने कहा "विपक्ष के नेता हमारे साथ खड़े हैं और यह हमें मालूम हैं. भारत जोड़ो के दरवाजे उन सबके लिए खुले हैं जो भी भारत को जोड़ना चाहता है. हम (भारत जोड़ो में आने के लिए) किसी को नहीं रोकेंगे. मायावती जी और अखिलेश जी हिंदुस्तान में मोहब्बत चाहते हैं, नफरत नहीं"

राहुल ने कहा, मैं भारत जोड़ो यात्रा कर रहा हूं. अब सरकार चाहती है कि मैं बुलेटप्रूफ गाड़ी में कन्याकुमारी से कश्मीर जाऊं. ये मेरे लिए स्वीकार्य नहीं है। जब उनके वरिष्ठ नेता बुलेटप्रूफ गाड़ी से बाहर आ जाते हैं, तो कोई चिट्ठी नहीं आती. अपने ही प्रोटोकॉल को वे तोड़ देते हैं. तो क्या उनके लिए प्रोटोकॉल अलग-मेरे लिए अलग। बुलेटप्रूफ गाड़ी में मैं कैसे चलूं. ये शायद केस बना रहे हैं कि राहुल अपनी सिक्योरिटी तोड़ता रहता है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Satta Bazar Favorite Team: दिल्ली में भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: दिल्ली में टीम इंडिया बनाम अफगानिस्तान के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी