देश

राहुल गांधी खुद को पूरी तरह 'अर्बन नक्सली' की भूमिका में ढाल चुके हैं: केशव मौर्य

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी खुद अपने को पूरी तरह 'अर्बन नक्सली' की भूमिका में ढाल चुके हैं. उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि आजादी के बाद से कम्युनिस्टों को ढोते-ढोते कांग्रेस थकी नहीं और अब उसके नए 'एंग्री यंग मैन' राहुल गांधी खुद अपने को पूरी तरह 'अर्बन नक्सली' की भूमिका में ढाल चुके हैं.

राहुल गांधी खुद को पूरी तरह 'अर्बन नक्सली' की भूमिका में ढाल चुके हैं: केशव मौर्य

लखनऊ, 11 जून : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी खुद अपने को पूरी तरह 'अर्बन नक्सली' की भूमिका में ढाल चुके हैं. उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि आजादी के बाद से कम्युनिस्टों को ढोते-ढोते कांग्रेस थकी नहीं और अब उसके नए 'एंग्री यंग मैन' राहुल गांधी खुद अपने को पूरी तरह 'अर्बन नक्सली' की भूमिका में ढाल चुके हैं. न्यायपालिका, विधायिका और कार्यपालिका में उनका कोई भरोसा नहीं है. यह लोकतंत्र की सेहत के लिए कतई ठीक नहीं है.

इसके पहले भी उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पाकिस्तान के प्रवक्ता करार दिया था. उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी पूरी तरह से ‘बेलगाम’ हो चुके हैं और उनके बयानों की दिशा अब स्पष्ट रूप से राष्ट्रहित के विरुद्ध दिखाई देने लगी है. मौर्य ने कहा कि राहुल गांधी जिस तरह भारतीय सेना पर बार-बार अनाप-शनाप आरोप लगाते हैं, वह उन्हें एक जिम्मेदार सांसद नहीं, बल्कि पाकिस्तान के प्रवक्ता की भूमिका में खड़ा कर देता है. यह भी पढ़ें : शिवसेना (उबाठा) ने कृषि मुद्दों और अधूरे वादों को लेकर ट्रैक्टर मार्च निकाला

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का स्वर न तो देश की जनता के अनुरूप होता है, न ही भारत की संप्रभुता और सुरक्षा की भावना के साथ मेल खाता है - बल्कि उनकी भाषा और भाव-भंगिमा में विदेशी ताकतों की 'डिक्टेशन' साफ झलकती है. केशव ने कहा कि जब-जब भारत पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक या एयर स्ट्राइक करता है, तब-तब राहुल गांधी की 'ज़ुबान पाकिस्तानी' हो जाती है. मौर्य ने कहा कि राहुल गांधी अक्सर देश की सेना के पराक्रम पर सवाल उठाकर हमारे जवानों के शौर्य और बलिदान का अपमान करते हैं. ज्ञात हो कि यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कांग्रेस और सपा को लगातार घेर रहे हैं. इसके पहले उन्होंने अखिलेश यादव को कौशाम्बी वाले मुद्दे को लेकर पलटवार किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2025 02:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).