एजेंसी न्यूज

राहुल ने सभी नागरिकों के लिए कोरोना के टीके की पैरवी की

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश के सभी नागरिकों के लिए कोरोना के टीके की पैरवी करते हुए बुधवार को कहा कि इस टीके की जरूरत को लेकर बहस करना हास्यास्पद है तथा हर भारतीय सुरक्षित जीवन का मौका पाने का हकदार है.

राहुल ने सभी नागरिकों के लिए कोरोना के टीके की पैरवी की
कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Photo Credits: PTI)

नयी दिल्ली, 7 अप्रैल : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने देश के सभी नागरिकों के लिए कोरोना के टीके की पैरवी करते हुए बुधवार को कहा कि इस टीके की जरूरत को लेकर बहस करना हास्यास्पद है तथा हर भारतीय सुरक्षित जीवन का मौका पाने का हकदार है. उन्होंने ‘कोविड वैक्सीन’ (Covid Vaccine) हैशटैग से ट्वीट किया, ‘‘जरूरत और मर्जी को लेकर बहस करना हास्यास्पद है. हर भारतीय सुरक्षित जीवन का मौका पाने का हकदार है.’’

गौरतलब है कि पूरे देश में कोरोना वायरस के खिलाफ चल रहे टीकाकरण अभियान के तहत 45 साल से अधिक उम्र के लोग टीका लगवा सकते हैं. इस बीच, राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा, ‘‘महामारी के खिलाफ लड़ाई में स्वास्थ्यकर्मी हमारे योद्धा हैं. मैं नागरिकों की रक्षा करने की उनकी प्रतिबद्धता, साहस और समर्पण के लिए उनको सलाम करता हूं. यह भी पढ़ें : निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वझे को मुंबई की विशेष NIA कोर्ट लाया गया

मैं त्याग के लिए उनके परिवारों का भी आभार व्यक्त करता हूं.’’ उन्होंने लोगों का आह्वान किया, ‘‘इस वायरस को नियंत्रित करने के लिए देश के नागरिक के तौर पर हमें अपने हिस्से की भूमिका निभानी होगी. हम मास्क लगाएं और दूसरे सभी प्रोटोकॉल का पालन करें.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2021 03:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).