Hyderabad Shocker: हैदराबाद में कूड़ा बीनने वाली महिला के साथ दुष्कर्म, पीट-पीटकर हत्या
यहां एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है कूड़ा बीनने वाली एक महिला के साथ अज्ञात लोगों ने दुष्कर्म किया और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.
हैदराबाद, 29 अगस्त: यहां एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है कूड़ा बीनने वाली एक महिला के साथ अज्ञात लोगों ने दुष्कर्म किया और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. यह भी पढ़े: Hyderabad Shocker: सड़क पर खेल रहे लड़के को ऑटो ड्राइवर ने मारने की कोशिश की, ब्लेड से गले पर हमला कर किया जख्मी- VIDEO
मंगलवार को नानकरामगुडा में एक निर्माणाधीन इमारत परिसर में महिला का क्षत-विक्षत शव मिला यह घटना साइबराबाद पुलिस आयुक्तालय के गाचीबोवली पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत हुई पुलिस ने मृतक की पहचान कासेम्मा (38) के रूप में की, जो कूड़ा बीनने वाली थी और हैदराबाद के वड्डेरा बस्ती, गौलीडोडी की निवासी थी वह 25 अगस्त को लापता हो गई थी.
पुलिस के मुताबिक, वह अपनी बेटी से झगड़े के बाद घर छोड़कर चली गई थी। उसके परिवार ने गाचीबोवली पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी कुछ स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए पीड़िता के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया.
पुलिस को संदेह है कि महिला के साथ उस वक्त दुष्कर्म किया गया, जब वह निर्माणाधीन इमारत में कबाड़ इकट्ठा करने गई थी आरोपी ने उसके सिर को पत्थर से कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है तेलंगाना की राज्यपाल डॉ. तमिलिसाई सुंदरराजन ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है उन्होंने मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और साइबराबाद पुलिस आयुक्त से 48 घंटे के भीतर इस घटना के संबंध में व्यापक रिपोर्ट पेश करने को कहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2023 07:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

