राफेल डील: फ्रांस के दूत ने खोली राहुल गांधी के इल्जामों की पोल, कहा- समझौते में कोई ‘घोटाला’ नहीं हुआ
भारत में फ्रांस के दूत एलेक्जेंडर जिगलर ने बुधवार को कहा कि राफेल समझौते में कोई ‘घोटाला’ नहीं हुआ
बेंगलुरु: भारत में फ्रांस (France) के दूत एलेक्जेंडर जिगलर ने बुधवार को कहा कि राफेल (Rafel Deal) समझौते में कोई ‘घोटाला’ नहीं हुआ. भारत और फ्रांस के बीच ‘सहयोग’ एवं ‘विश्वास’ की ओर इशारा करते हुए उन्होंने लोगों से तथ्यों को ध्यान में रखने को कहा. उन्होंने कहा, “क्या घोटाला? तथ्यों की ओर देखें, न कि ट्वीट पर ध्यान दें, मेरी बस यही अपील है. कथित राफेल घोटाले से भारत और फ्रांस की साझेदारी को कोई नुकसान होने के संबंध में पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में जिगलर ने कहा, “कोई घोटाला हुआ ही नहीं है.”
यहां फ्रेंच टेक कम्युनिटी के लॉन्च से इतर संवाददाताओं से उन्होंने कहा, “पिछली उपलब्धियों को देखें, एअरोनॉटिक्स के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच बने भरोसे को देखें.”
संबंधित खबरें
पीएम मोदी पर तेजस्वी यादव ने कसा तंज, कहा- चौकीदार की चोरी पकड़ी गई
Uttar Pradesh: CM योगी का बड़ा ऐलान, अप्रैल से शिक्षामित्रों को 18000 रुपए, अनुदेशकों को 17000 रुपए मिलेगा मानदेय
India AI Impact Summit 2026: पीएम मोदी ने स्टार्टअप्स को दिया 'मातृभाषा' का मंत्र, एथिकल टेक्नोलॉजी और स्वदेशी समाधानों पर दिया जोर
Neha Singh Is Not Suspended: Galgotias University ने प्रोफेसर नेहा सिंह के निलंबन से किया इनकार
\