Punjab Illegal Liquor Business: अवैध शराब कारोबार के खिलाफ मुहिम तेज करेगा पंजाब

गुरजोत सिंह कलेर ने आगे कहा कि मीटिंग के दौरान निर्देश जारी किए गये हैं कि आबकारी पुलिस, जिला पुलिस की तर्ज पर विभाग अधिकारी के बिना छापेमारी नहीं करेगी, सभी आबकारी थाना प्रभारी प्रतिदिन 24 घंटे हेड कांस्टेबल से ऊपर के पद के एक ड्यूटी अधिकारी को तैनात करेंगे और उसकी एंट्री डायरी में दर्ज करेंगे और इमरजेंसी ड्यूटी के लिए 4 से 5 पुलिसकर्मी कार्यालय में हमेशा मौजूद रहेंगे.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: LatestLY)

पंजाब में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग और पुलिस संयुक्त अभियान चला रही है. इस अभियान को बढ़ावा देने और इसके खिलाफ जनता को जागरूक करने के लिए गुरुवार को चंडीगढ़ में पंजाब पुलिस के आबकारी अधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई. एक्साइज और टैक्सेशन के एआईजी गुरजोत सिंह कलेर ने कहा कि बैठक के दौरान आबकारी पुलिस को आबकारी मुद्दों की गंभीरता के बारे में, पुलिस और आबकारी अधिकारियों के बीच समन्वय में सुधार करने, चल रही जांच में तेजी लाने और नई चुनौतियों का सामना करने के लिए आबकारी पुलिस को हाई-टेक बनाने पर विचार-विमर्श किया गया. साथ ही आबकारी आयुक्त वरुण रूजम के दिशा-निदेशरें के अनुरूप संबंधित अधिकारियों को जरूरी आदेश जारी किए गए हैं. यह भी पढ़ें: ईडी ने बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में आर्कन एंजिकॉन की 77.28 करोड़ की संपत्ति कुर्क की

गुरजोत सिंह कलेर ने आगे कहा कि मीटिंग के दौरान निर्देश जारी किए गये हैं कि आबकारी पुलिस, जिला पुलिस की तर्ज पर विभाग अधिकारी के बिना छापेमारी नहीं करेगी, सभी आबकारी थाना प्रभारी प्रतिदिन 24 घंटे हेड कांस्टेबल से ऊपर के पद के एक ड्यूटी अधिकारी को तैनात करेंगे और उसकी एंट्री डायरी में दर्ज करेंगे और इमरजेंसी ड्यूटी के लिए 4 से 5 पुलिसकर्मी कार्यालय में हमेशा मौजूद रहेंगे.

उन्होंने कहा कि आबकारी पुलिस अधिकारियों को हाईप्रोफाइल मामलों में किसी भी बड़े अपडेट की जानकारी मुख्यालय से साझा करने को कहा गया है. अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आम आदमी को जागरूक करने की जरूरत पर जोर देते हुए कलेर ने कहा, आबकारी विभाग और आबकारी पुलिस जल्द ही इसके खिलाफ जागरूकता अभियान शुरू करेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match MYS Stadium Pitch Report: मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स के बल्लेबाज बिखेरेंगे जलवा या लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज मचाएंगे कहर, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Mullanpur Weather Update: मुल्लांपुर में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में मौसम निभाएगा अहम भूमिका, जानें बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे मैच का पूरा लुफ्त

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Streaming: आज पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू