Punjab Road Accident: तेज रफ्तार ट्राले ने रोडवेज बस में मारी टक्कर, 10 से ज्यादा यात्री घायल
पंजाब के खन्ना में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. लुधियाना-पटियाला राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर मैकडॉनल्ड्स के पास यात्रियों से भरी पंजाब रोडवेज बस और एक तेज रफ्तार ट्राले में टक्कर हो गई. हादसे में 10 से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत खन्ना सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया.
चंडीगढ़, 28 अक्टूबर : पंजाब (Punjab) के खन्ना में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा (Road Accident) हो गया. लुधियाना-पटियाला राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर मैकडॉनल्ड्स के पास यात्रियों से भरी पंजाब रोडवेज बस और एक तेज रफ्तार ट्राले में टक्कर हो गई. हादसे में 10 से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत खन्ना सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस लुधियाना से पटियाला की ओर जा रही थी. बस में ज्यादातर कॉलेज स्टूडेंट सवार थे, जो रोजाना इसी रूट से आते-जाते हैं. इसी दौरान सामने से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्राला अचानक डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में आ गया और सीधे बस से टकरा गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
हादसे की सूचना मिलते ही सिटी थाना-2 खन्ना की पुलिस, सड़क सुरक्षा फोर्स और एंबुलेंस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. बचाव कार्य शुरू किया गया और घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया. घटना के बाद नेशनल हाईवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया. लुधियाना और पटियाला की ओर जाने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को डायवर्ट किया और धीरे-धीरे आवागमन सामान्य किया. यह भी पढ़ें : Rajasthan Bus Fire Breaks: मजदूरों से भरी बस में करंट दौड़ने के बाद लगी आग, दो की मौत, डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने दुख जताया
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस जगह पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ट्राले के चालक की पहचान की जा रही है. हादसे के बाद वह मौके से फरार हो गया. पुलिस ने ट्राले को जब्त कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. घायलों के परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने परिजनों का हाल जानने में जुटे हैं. वहीं, स्थानीय प्रशासन ने घायलों को हर संभव सहायता और उचित इलाज देने का भरोसा दिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2025 01:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

