Punjab: ‘भ्रष्टाचार’ के मामलों में पांच महीनों में 135 अधिकारियों समेत 200 से अधिक गिरफ्तार

पंजाब में ‘‘भ्रष्टाचार’’ के आरोप में पिछले पांच महीनों के दौरान 135 सरकारी अधिकारियों समेत 200 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है. रविवार को यहां जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

चंडीगढ़, 21 अगस्त: पंजाब में ‘‘भ्रष्टाचार’’ के आरोप में पिछले पांच महीनों के दौरान 135 सरकारी अधिकारियों समेत 200 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है. रविवार को यहां जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई. Mumbai Viral Video: पुलिस वैन में बैठकर गुंडे ने कांटा बर्थडे केक, समर्थकों ने मनाया जश्न

बयान में कहा गया कि सतर्कता ब्यूरो द्वारा रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किए गए 135 अधिकारियों में से 25 राजपत्रित अधिकारी हैं. इसमें कहा गया कि सतर्कता ब्यूरो ने लगभग 80 अन्य व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया है.

बयान में कहा गया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार के सत्ता में आने के बाद से केवल पांच महीनों में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री भगवंत मान की लड़ाई को अभूतपूर्व सफलता मिली है. बयान के अनुसार, गिरफ्तार लोगों में मौजूदा ‘आप’ सरकार में एक मंत्री और पिछली कांग्रेस सरकार के एक पूर्व मंत्री शामिल हैं. गिरफ्तार लोगों में भारतीय प्रशासनिक सेवा का एक वरिष्ठ अधिकारी और 50 से अधिक पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं.

इसमें कहा गया कि आरोपियों में पंजाब राज्य बिजली निगम लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के दो कर्मचारी और ‘लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट’ के तीन कर्मचारी शामिल हैं. बयान में कहा गया, ‘‘भ्रष्टाचार के आरोप में ‘आप’ के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला की बर्खास्तगी और बाद में गिरफ्तारी से, मान सरकार ने भ्रष्टाचार के मामले में कड़ा रुख अपनाया है.

कांग्रेस की पिछली सरकार में मंत्री रहे साधु सिंह धर्मसोत को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार करके बड़ी कार्रवाई की गई. इसके अलावा कई अधिकारियों पर भी कार्रवाई की गई.’’ बयान के अनुसार, भ्रष्टाचार रोधी अभियान में तेजी आने के साथ ही जुलाई में ही पांच अलग-अलग मामलों में आठ सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. इसमें कहा गया कि विभिन्न अदालतों द्वारा सात मामलों में दोषसिद्धि की गई जिसमें आठ सरकारी अधिकारी और एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 352 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, केएल राहुल ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Score Update: मुल्लांपुर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का आखिरी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? चंडीगढ़ में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट