देश

Punjab Shocker: कुत्ते को बचाने के चक्कर में मर्चेट नेवी के अधिकारी की नहर में डूबने से मौत, शव की तलाश जारी

पंजाब में मर्चेट नेवी का एक 40 साल का अधिकारी अपने पालतू कुत्ते को बचाने की कोशिश के दौरान भाखड़ा नहर में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई

Punjab Shocker: कुत्ते को बचाने के चक्कर में मर्चेट नेवी के अधिकारी की नहर में डूबने से मौत, शव की तलाश जारी
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

Punjab Shocker: पंजाब में मर्चेट नेवी का एक 40 साल का अधिकारी अपने पालतू कुत्ते को बचाने की कोशिश के दौरान भाखड़ा नहर में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. घटना मोरिंडा कस्बे के पास सोमवार शाम की है, जब मोहाली निवासी रमनदीप सिंह अपने परिवार के साथ पिकनिक पर गए हुए थे.

उसके भाई जय वीर सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका भाई अपने परिवार के साथ पिकनिक पर था, और जब वे नहर के किनारे टहल रहे थे, तो पालतू कुत्ता गलती से नहर में गिर गया.  बचाने के लिए रमनदीप सिंह नहर में कूद गया लेकिन डूब गया. हालांकि राहगीरों ने कुत्ते को बचा लिया. यह भी पढ़े: MP: साध्वी ऋतंभरा के आश्रम में पढ़ने वाली 4 लड़कियों की नहर में डूबने से मौत, सीएम शिवराज ने जताया दुख

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शील सोनी ने मीडिया को बताया कि शव का पता लगाने के लिए एनडीआरएफ को भी तैनात किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2023 07:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).