BREAKING: पंजाब में भारी बारिश के चलते बड़ा हादसा, उफनते नदी में ड्राइवर समेत एक ही परिवार के 8 लोग बहे, सभी की मौत, हिमाचल के रहने वाले थे; VIDEO

पंजाब में भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा हुआ है. यहां एक कार में सवार होकर कहीं जा रहे एक ही परिवार के 8 लोग ड्राइवर के साथ उफनते नदी में बह गए. जिसमें सभी की मौत हो गई है.

(Photo Credits Twitter)

पंजाब में भारी बारिश के चलते नदी नाले उफान पर हैं. प्रदेश में जारी भारी बारिश के चलते बड़ा हादसा हुआ है. यहां रविवार को एक कार में सवार होकर शादी समारोह में जा रहे हिमाचल प्रदेश के रहने वाले एक ही परिवार के 8 लोग और एक ड्राइवर उफनते छोटे नदी में बह गए. जिसमें सभी की मौत हो गई है. जिसमें कुछ लोगों का शव बरामद कर लिया गया है. वहीं कुछ लोगों के शव अभी भी लापता हैं. लापता लोगों के शव की तलाश जारी है.

हादसे के बाद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परिवार के 11 सदस्य स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) चालक के साथ हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के मेहतपुर के निकट देहरा से विवाह समारोह में शामिल होने पंजाब के एसबीएस नगर जिले के मेहरोवाल गांव जा रहे थे. इसी समय यह हादसा हो गया.  पुलिस ने यह भी बताया कि स्थानीय लोगों ने पानी की तेज लहरों के कारण वाहन चालक को नदी पार करने को लेकर आगाह भी किया था. इसके बाद भी नाला पार करने की कोशिश की. जिससे चलते तेज बहाव में कर लोगों के साथ बह गई. यह भी पढ़े: Video: टैक्सी चालक ने नहीं मानी किसी की बात, उफनते नाले से निकाला वाहन, गाड़ी समेत सभी यात्री बहे, उत्तराखंड के किरोड़ा नाले की घटना

नदी में ड्राइवर समेत एक ही परिवार के 8 लोग बहे:

जानकारी के अनुसार कार में सवार एक युवक को स्थानीय लोगों ने किसी तरह से बचा लिया. जिसके बाद पंजाब के जैजों में सरकारी चिकित्सालय ले गए. बचाए गए युवक का नाम दीपक भाटिया हैं

हादसे में मारे गए लोगों के नाम:

हादसे के बाद मृतकों की पहचान सुरजीत भाटिया, उनकी पत्नी परमजीत कौर, भाई स्वरूप चंद, भाभी बिंदर, भतीजियों भावना और अनु, भतीजे हर्षित और वाहन चालक बिंदु के रूप में हुई है. पुलिस ने हादसे में जान जाने के बाद शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज हिमाचल प्रदेश में अन्य परिवार के लोगों को इस दुख खबर के बारे में सूचना दे दी गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड