Twin Blast In Punjab: पंजाब में एक के बाद एक दो धमाके, अमृतसर सैन्य क्षेत्र और जालंधर में BSF मुख्यालय के पास ब्लास्ट से हड़कंप, हाई अलर्ट पर एजेंसियां; VIDEOS

पंजाब के अमृतसर और जालंधर में मंगलवार रात दो अलग-अलग विस्फोटों से हड़कंप मच गया. अमृतसर के खासा सैन्य क्षेत्र और जालंधर में बीएसएफ मुख्यालय के पास हुए इन धमाकों के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं.

 Twin Blast In Punjab:  पंजाब में मंगलवार रात सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उस वक्त हड़कंप मच गया जब अमृतसर और जालंधर में कुछ ही घंटों के अंतराल पर दो विस्फोटों की खबरें आईं. अमृतसर के खासा स्थित सेना के छावनी क्षेत्र (Cantonment Area) के पास देर रात लगभग 10:50 बजे एक धमाका हुआ. गनीमत यह रही कि इन दोनों घटनाओं में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. पुलिस, बम निरोधक दस्ता (BDS) और फॉरेंसिक टीमें मौके पर पहुंचकर सबूत जुटा रही हैं.

अमृतसर: सैन्य क्षेत्र के पास धमाके से दहशत

अमृतसर के खासा इलाके में सैन्य छावनी की बाहरी दीवार के पास मंगलवार रात एक जोरदार धमाका सुना गया. घटना की जानकारी मिलते ही अमृतसर ग्रामीण पुलिस और सेना के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए. शुरुआती जांच में पता चला है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने सीमा की दीवार की ओर कोई वस्तु फेंकी थी, जिसके कारण विस्फोट हुआ.  यह भी पढ़े:  China Factory Blast Video: चीन की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 लोगों की मौत, बड़ी संख्या में मजदूर घायल, सरकार ने दिए जांच के आदेश

जालंधर में ब्लास्ट

एसपी (ग्रामीण) आदित्य वॉरियर ने बताया कि रात करीब 10:30 बजे धमाके जैसी आवाज की सूचना मिली थी. इसके तुरंत बाद बम निरोधक दस्ते और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीमों ने घटनास्थल से नमूने एकत्र किए हैं. पूरे इलाके की घेराबंदी कर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.

जालंधर: BSF मुख्यालय के पास स्कूटर में धमाका

अमृतसर की घटना से कुछ घंटे पहले, रात करीब 8:00 बजे जालंधर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के पंजाब फ्रंटियर मुख्यालय के बाहर एक विस्फोट हुआ. यह धमाका एक कूरियर कंपनी के कर्मचारी गुरप्रीत सिंह के स्कूटर में हुआ था. पुलिस के अनुसार, शुरुआती तौर पर यह मामला स्कूटर में आग लगने का लग रहा है, लेकिन स्थानीय लोगों का दावा है कि धमाका काफी शक्तिशाली था.

जालंधर में BSF मुख्यालय के पास ब्लास्ट

पुलिस ने स्कूटर मालिक गुरप्रीत सिंह को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या यह केवल एक तकनीकी खराबी थी या इसके पीछे कोई संदिग्ध साजिश थी.

राजनीतिक प्रतिक्रिया: कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

इन घटनाओं ने पंजाब की राजनीति में भी उबाल ला दिया है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार पर कानून व्यवस्था के मोर्चे पर विफल होने का आरोप लगाया है.

भाजपा के प्रदेश महासचिव परमिंदर सिंह बराड़ ने कहा कि जालंधर और अमृतसर की घटनाएं पंजाब में चरमराती कानून व्यवस्था का प्रमाण हैं. वहीं, अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने इसे सुरक्षा में बड़ी चूक बताते हुए केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है.

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

राज्य में बैक-टू-बैक हुई इन घटनाओं के बाद सीमावर्ती जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. पुलिस महानिदेशक कार्यालय ने सभी संवेदनशील प्रतिष्ठानों, विशेषकर सैन्य और अर्धसैनिक बलों के केंद्रों के आसपास गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही विस्फोटकों की प्रकृति और इन घटनाओं के पीछे के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट