Punjab DGP Iqbal Preet Singh Sahota ने भारत-पाक सीमा पर रात में चौकसी बढ़ाने के दिए आदेश

पंजाब के कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) इकबाल प्रीत सिंह सहोता ने सभी सीमावर्ती जिला पुलिस प्रमुखों को भारत-पाक सीमा पर रात नौ बजे से सुबह चार बजे तक रोजाना रात्रि अभियान(नाईट डोमिनेशन ऑपरेशन) शुरू करने का निर्देश दिया है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit- IANS)

चंडीगढ़, 1 अक्टूबर: पंजाब के कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) इकबाल प्रीत सिंह सहोता ने सभी सीमावर्ती जिला पुलिस प्रमुखों को भारत-पाक सीमा पर रात नौ बजे से सुबह चार बजे तक रोजाना रात्रि अभियान(नाईट डोमिनेशन ऑपरेशन) शुरू करने का निर्देश दिया है. सीमावर्ती जिलों में पठानकोट, गुरदासपुर, बटाला, अमृतसर ग्रामीण, तरनतारन, फिरोजपुर और फाजिल्का शामिल हैं.

डीजीपी ने सीमावर्ती वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) को जिलों को सेक्टरों में विभाजित करने और सभी सेक्टर में राजपत्रित अधिकारी की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया, जो व्यक्तिगत रूप से रात्रि अभियान के लिए फील्ड पर तैनात होंगे. डीजीपी के हवाले से एक आधिकारिक बयान में कहा गया, "अंर्तराज्यीय नाकों को, विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर सीमा पर भी मजबूत किया जाना चाहिए और सभी वाहनों की पूरी तरह से जांच की जानी चाहिए. "यह भी पढ़े:Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, अब तक एक आतंकी ढेर

एसएसपी को चेकिंग पॉइंट और पेट्रोलिंग के लिए साप्ताहिक तैनाती योजना तैयार करने का निर्देश दिया गया है जिसे रेंज के पुलिस महानिरीक्षक द्वारा अनुमोदित किया जाएगा. साथ ही सीमा पार से ड्रोन की आवाजाही पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी जारी किए गए हैं. पंजाब 553 किलोमीटर लंबी अंर्तराष्ट्रीय सीमा पाकिस्तान के साथ साझा करता है.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Scorecard: मुल्लांपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 220 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Live Score Update: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट