पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह ने पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष पर बोला हमला, कहा- स्थिरता की बात करने से पहले ISI को नियंत्रित करो

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह (Chief Minister Amarinder Singh) ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष जनरल कमर जावेद बाजवा (Kamar Javed Bajwa) को भारत के साथ शांति पर बयान देने के साथ ही ठोस कार्रवाई करनी चाहिए.

सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह (Photo Credits: PTI)

डीगढ़, 19 मार्च: इस्लामाबाद प्रायोजित आतंकवाद को दोनों राष्ट्रों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने में सबसे बड़ी बाधा करार देते हुए पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष जनरल कमर जावेद बाजवा (Kamar Javed Bajwa) को भारत के साथ शांति पर बयान देने के साथ ही ठोस कार्रवाई करनी चाहिए. यह भी पढ़े:  बंगाल में सिर्फ माफिया उद्योग चलने दिया गया : प्रधानमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा, "बाजवा को पहले अपने आने बाजवा से कहाईएसआई को नियंत्रित करना चाहिए, और फिर भारत-पाक संबंधों में स्थिरता के बारे में बात करनी चाहिए. भारत, पाकिस्तान के साथ तबतक नरम नहीं हो सकता, जबतक वह ठोस कार्रवाई के साथ अपनी नेकनीयती का प्रदर्शन नहीं करता."

अमरिंदर ने कहा, "सीमा पार से भारत में घुसपैठ अभी भी हो रही है, भारतीय सैनिक हर दिन सीमाओं पर मारे जा रहे हैं. वे (पाकिस्तान) हर दूसरे दिन ड्रोन के माध्यम से पंजाब में हथियार और हेरोइन उतार रहे हैं. मेरे राज्य में परेशानी पैदा करने का प्रयास जारी है. यह सब पहले बंद होना चाहिए, तभी हम शांति की बात कर सकते हैं."

पाकिस्तान पर भरोसा करने के मामले पर, मुख्यमंत्री ने एडीसी के तौर पर 1964 के खुद के अनुभव को साझा किया. वह तब पश्चिमी कमांड में जीओसी-इन-सी के एडीसी थे.

उन्होंने कहा, "हम पश्चिमी सीमा से गोलीबारी और उनकी ओर से समस्या पैदा किए जाने की दैनिक रिपोर्ट प्राप्त करते थे, जैसा कि हमें अभी भी यह रिपोर्ट प्राप्त होती हैं."

अमरिंदर सिंह ने कहा कि नई दिल्ली ने नहीं, बल्कि इस्लामाबाद ने दोनों देशों के बीच शांति के मार्ग पर रोक लगाई है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड