Punjab: प्लॉट पर कब्जे को लेकर लुधियाना में खूनी जंग, दो पक्ष के झगड़े में गंभीर रूप से घायल 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत
पंजाब के लुधियाना के गांव डल्ला में एक प्लॉट पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी जंग हो गया. दोनों पक्ष के बीच झगड़ा इतना बढ़ गई कि खुनी जंग शुरू हो गया. इस खूनी जंग में 70 वर्षीय बलदेव सिंह की मौत हो गई.
चंडीगढ़: पंजाब (Punjab) के लुधियाना के गांव डल्ला में एक प्लॉट पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी जंग हो गया. दोनों पक्ष के बीच झगड़ा इतना बढ़ गई कि खुनी जंग शुरू हो गया. इस खूनी जंग में 70 वर्षीय बलदेव सिंह की मौत हो गई. मृतक के बेटे सुखविंदर सिंह के अनुसार घर के पास एक प्लॉट है जिस पर कब्जा करने की नीयत से हमारे ही गांव के कुछ लोगों पहुंचे. जिसका उनकी तरफ से विरोध किया गया तो हथियार से लैस लोगों ने उनके परिवार पर हमला बोल दिया.
सुखविंदर सिंह के अनुसार कब्जा करने आये लोगों का उनके परिवार के लोगों ने विरोध किया, तो उन्होंने तेजधार हथियार से उन पर और उनके पिता बलदेव सिंह, भाभी रणजीत कौर पर हमला कर दिया. इस हमले के दौरान उनके पिता बलदेव सिंह को गंभीर चोट आई. जिनके इलाज के लिए उन्हें हठूर सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. वहीं उनकी भाभी रणजीत कौर की आंख में गंभीर रूप से चोट आई हैं. जिन्हें सिविल अस्पताल हठूर के डॉक्टरों ने उन्हें सिविल अस्पताल जगरांव रेफर कर दिया है. यह भी पढ़े: Bihar: नालन्दा में जमीन विवाद को लेकर महिला को जिंदा जलाया, 1 गिरफ्तार
वारदात को लेकर हठूर पुलिस स्टेशन के एएसआई कुलदीप सिंह के अनुसार दोनों पक्षों में हुए खूनी खेल में एक 70 वर्षीय बुजर्ग की मौत हुई हैं और अन्य पांच लोगों के जख्मी होने की जानकारी मिली है. एएसआई कुलदीप सिंह के अनुसार मृतक बलदेव सिंह के बेटे सुखविंदर सिंह के बयान पर विरोधी पक्ष के लोगों में बलविंदर सिंह, गुरशविन्द्र सिंह, अर्शविंदर सिंह, अर्शदीप के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2021 04:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

