Punjab: पंजाब पीसीसी में बदलाव के बाद राज्य मंत्रिमंडल में बदलाव की संभावना

नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब कांग्रेस प्रमुख के रूप में पद धारण करने के बाद, पार्टी के सूत्रों ने संकेत दिया है कि नए चेहरों को शामिल करने के साथ राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार होने की संभावना है. राज कुमार वेरका और राणा केपी दो संभावित उम्मीदवार हैं जिनके नाम कांग्रेस हलकों में घूम रहे हैं.

नवजोत सिंह सिद्धू (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली, 25 जुलाई : नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) के पंजाब कांग्रेस प्रमुख के रूप में पद धारण करने के बाद, पार्टी के सूत्रों ने संकेत दिया है कि नए चेहरों को शामिल करने के साथ राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार होने की संभावना है. राज कुमार वेरका और राणा केपी दो संभावित उम्मीदवार हैं जिनके नाम हलकों में घूम रहे हैं. वेरका दलित नेता हैं जिन्हें सिद्धू का करीबी बताया जाता है और राणा ओबीसी नेता होने के साथ-साथ अध्यक्ष भी हैं. सूत्रों ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कैबिनेट से कुछ मंत्रियों को बाहर कर सकते हैं. इस संबंध में गुरप्रीत कांगड़ और चरणजीत चन्नी का नाम लिया जा रहा है. राज्य पार्टी संगठन में और बदलाव मंत्री पद के फेरबदल के बाद हो सकते हैं.

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 18 जुलाई को सिद्धू को चार कार्यकारी अध्यक्षों कुलजीत सिंह नागरा, संगत सिंह गिलजियान, सुखविंदर सिंह डैनी और पवन गोयल के साथ पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया था. हालांकि मुख्यमंत्री ने शुरू में सिद्धू की पदोन्नति का विरोध किया था, लेकिन लगता है कि वह पार्टी में अपने प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ नरम हो चुके हैं - कम से कम सार्वजनिक रूप से. शुक्रवार 23 जुलाई को दोनों नेताओं ने लंबे ब्रेक के बाद साथ में मंच साझा किया. मुख्यमंत्री ने पीसीसी अध्यक्ष के रूप में सिद्धू के ताजपोशी में भी शिरकत की. यह भी पढ़ें : अब वह दिन दूर नहीं, जब देश में मेडिकल हब बनकर चमकेगा UP का नाम

सिद्धू के कार्यभार संभालने से पहले उन्होंने यहां पंजाब भवन में मुख्यमंत्री से चाय पर मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच आमने-सामने की मुलाकात को सौहार्दपूर्ण बताया गया. इस मामले पर आगे की अटकलों को समाप्त करने के लिए, अमरिंदर सिंह ने कहा, "हम पंजाब के लिए एक साथ काम करेंगे. न केवल पंजाब के लिए, बल्कि भारत के लिए. हम पाकिस्तान के साथ एक लंबी सीमा साझा करते हैं."

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आज पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Dharamsala Stadium Pitch Report: धर्मशाला स्टेडियम में आज बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Preview: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आज पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Dharamsala Weather Update: धर्मशाला में आज बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल