Mohali Building Collapse: पंजाब के मोहाली में छह मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, देखें वीडियो

मोहाली जिले में शनिवार शाम छह मंजिला एक इमारत ढह गई। इसके मलबे में कई लोग फंस गए. मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है. मोहाली प्रशासन ने बचाव कार्यों के लिए सेना की स्थानीय इंजीनियर‍िंंग इकाई की दो टुकड़ियां बुलाई हैं.

Mohali Building Collapse- ANI

Mohali Building Collapse: पंजाब के मोहाली जिले में शनिवार शाम छह मंजिला एक इमारत ढह गई. इसके मलबे में कई लोग फंस गए. मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है. मोहाली प्रशासन ने बचाव कार्यों के लिए सेना की स्थानीय इंजीनियर‍िंंग इकाई की दो टुकड़ियां बुलाई हैं. बचाव कार्य जारी है और एक व्यक्ति को बचाकर अस्पताल ले जाया गया है.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक पारीक (SP Deepak Pareek) ने मीडिया को बताया, "बचाव अभियान जारी है. एनडीआरएफ, पुलिस और अग्निशमन दल मौके पर हैं. इस दुर्घटना के पीछे के कारण की जांच की जाएगी. हादसे के बाद का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि राहत बहकाव कार्य जारी है. यह भी पढ़े: Noida Building Collapse: नोएडा में इमारत गिरने से एक से की मौत, तीन घायलों का इलाज जारी

मोहाली में 6 मंजिला बिल्डिंग गिरी:

वहीं हादसे को लेकर मोहाली की डिप्टी कमिश्नर (DC) आशिका जैन ने कहा कि संदेह है कि इमारत के नीचे कुछ लोग दबे हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि बचाव कार्य जारी है. उन्होंने कहा कि डीसी और एसएसपी की ओर से बचाव कार्य की निगरानी की जा रही है और यह बचाव का काम पूरे जोर-शोर से चल रहा है.

 

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Scorecard: मुल्लांपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 220 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Live Score Update: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट