Pune Shocker: उरुली कंचन में 11 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार- हुई गर्भवती; आरोपी गिरफ्तार

पुणे से 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. उरुली कंचन क्षेत्र में 11 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने के आरोप में बुधवार को 25 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.

Stop Rape (File Image)

पुणे से 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. उरुली कंचन क्षेत्र में 11 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने के आरोप में बुधवार को 25 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. घटना का पता तब चला जब पीड़िता की मां ने महसूस किया कि उसकी बेटी 3 महीने की गर्भवती है और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. Mumbai: HIV पॉजिटिव पिता ने नाबालिग बेटी का किया बलात्कार; शख्स गिरफ्तार. 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी एक कृषि मशीन और टूल्स गैरेज में काम करता है, जबकि बलात्कार पीड़िता एक अन्य कार्यकर्ता की बेटी है और आरोपी और पीड़िता के परिवार एक-दूसरे को जानते हैं. पिछले साल अक्टूबर में बच्ची को उसके घर में अकेला पाकर आरोपी घर में घुस आया और पीड़िता को जबरदस्ती शौचालय में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. उसने मामले का खुलासा करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी थी.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़िता ने पेट दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उसकी मां उसे डॉक्टर के पास ले गई और वह गर्भवती पाई गई. इसके बाद लड़की ने अपने माता-पिता को आपबीती सुनाई. आरोपी पर भारतीय दंड संहिता (IPC) और POCSO अधिनियम की धारा 376 (बलात्कार), और 376 (2) (12 वर्ष से कम उम्र की महिला से बलात्कार करना) के तहत आरोप लगाया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट