Pune Metro Line 3: पुणे मेट्रो लाइन 3 का शुभारंभ जल्द, सिग्नलिंग और ट्रेन कंट्रोल सिस्टम के सेफ्टी ऑडिट के लिए PMRDA ने जारी किए टेंडर

पुणे मेट्रो लाइन 3 का कुल रूट 23.3 किलोमीटर का है, जो पूरी तरह से एलिवेटेड (ऊंचा) कॉरिडोर है. यह कॉरिडोर हिंजवड़ी राजीव गांधी इन्फोटेक पार्क से शुरू होकर बालेवाड़ी के रास्ते शिवाजीनगर तक जाएगा, जिसमें कुल 23 स्टेशन शामिल हैं.

(Photo Credits WC)

Pune Metro Line 3:  पुणे महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (PMRDA) ने पुणे मेट्रो लाइन 3 (पुणेरी मेट्रो) को चालू करने की तैयारियों को तेज कर दिया है. इस मेट्रो रूट पर यात्री सेवाओं की शुरुआत से पहले सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने के लिए PMRDA ने ट्रेन कंट्रोल और सिग्नलिंग सिस्टम के सेफ्टी ऑडिट हेतु 'इंडिपेंडेंट सेफ्टी कंसलटेंट' (ISC) सेवाओं के लिए बोलियां (Bids) आमंत्रित की हैं.

नियुक्त कंसलटेंट यह जांच करेगा कि सभी संबंधित सिस्टम पूरी तरह से विश्वसनीय हैं और सुरक्षित यात्री संचालन के लिए निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य कर रहे हैं.  यह भी पढ़े:  Mumbai Latest News Today: मुंबई की मुख्य खबरें, अन्ना हजारे ICU में भर्ती, ऑटो-टैक्सी किराया बढ़ा, हल्की बारिश का अलर्ट

टेंडर से जुड़ी मुख्य जानकारी

PMRDA द्वारा जारी टेंडर की मुख्य तिथियां और विवरण इस प्रकार हैं:

सेफ्टी ऑडिट के लिए सूचीबद्ध 9 वैश्विक एवं भारतीय एजेंसियां

मान-हिंजवड़ी-शिवाजीनगर पुणे मेट्रो लाइन-3 के लिए PMRDA ने अनुसंधान डिजाइन और मानक संगठन (RDSO) द्वारा Empanelled नौ नामांकित एजेंसियों से प्रस्ताव मांगे हैं:

  1. इतालसर्टिफर S.p.A, फायरेंज (इटली)

  2. सर्टिफर फ्रांस, वैलेंसिएनेस सेडेक्स (फ्रांस)

  3. टीयूवी नोर्ड सिस्टम्स GmbH & Co. KG, हैम्बर्ग (जर्मनी)

  4. रीना सर्विसेज S.p.A, जेनोवा (इटली)

  5. टीयूवी-एसयूडी रेल GmbH (जर्मनी)

  6. टीयूवी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (भारत - मुंबई)

  7. जोदावा टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (भारत - बेंगलुरु)

  8. डीएनवी बिजनेस एश्योरेंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (भारत - चेन्नई)

  9. एसजीएस इंस्पेक्शंस रेगुलामेंटारियास (स्पेन)

पुणे मेट्रो लाइन 3: रूट और पहले चरण का संचालन

पुणे मेट्रो लाइन 3 का कुल रूट 23.3 किलोमीटर का है, जो पूरी तरह से एलिवेटेड (ऊंचा) कॉरिडोर है. यह कॉरिडोर हिंजवड़ी राजीव गांधी इन्फोटेक पार्क से शुरू होकर बालेवाड़ी के रास्ते शिवाजीनगर तक जाएगा, जिसमें कुल 23 स्टेशन शामिल हैं.

PMRDA इस लाइन पर चरणबद्ध तरीके से परिचालन शुरू करने की योजना बना रहा है. पहले चरण में ट्रेन सेवाएं मान (Maan) से बालेवाड़ी (Balewadi) के बीच शुरू की जाएंगी. इस प्रथम खंड को जुलाई 2026 में मेट्रो रेलवे सुरक्षा आयुक्त (CMRS) से हरी झंडी और सुरक्षा मंजूरी पहले ही मिल चुकी है.

Share Now