देश

पूर्व RAW चीफ एएस दुलत का पुलवामा हमले पर बड़ा बयान, बताया बीजेपी के लिए तोहफा

पुलवामा हमले पर पर मौजूदा सरकार की कार्रवाई पर एएस दुलत ने कहा कि व्यापक तौर पर देखा जाए तो राष्ट्रवाद ठीक है लेकिन संकीर्णता से इसे देखा जाना ठीक बात नहीं है. उन्होंने आगे कहा, क्यों कि चुनाव होने वाले हैं ऐसे में अपेक्षा थी कि प्रतिशोध लिया जाएगा. कुछ होना अनिवार्य था.

पूर्व RAW चीफ एएस दुलत का पुलवामा हमले पर बड़ा बयान, बताया बीजेपी के लिए तोहफा
पूर्व RAW प्रमुख एएस दुलत (Photo-ANI)

खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) के पूर्व प्रमुख एएस दुलत ने पुलवामा आतंकी हमला (Pulwama Terror Attack) को लेकर बड़ा बयान दिया है. एएस दुलत ने कहा कि चुनाव के पहले पुलवामा हमला बीजेपी को तोहफा है और पाकिस्तान में आतंकी शिविर पर सर्जिकल स्ट्राइक (Surgical Strike) को अंजाम देना बिल्कुल ठीक था. उन्होंने मीडिया से कहा, ‘मुझे लगता है कि, मैं पहले भी जिक्र कर चुका हूं, मेरे खयाल से यह जैश (Jaish) का बीजेपी या मोदीजी को उपहार थे. चुनाव के कारण यह संभव था कि ऐसा कुछ होगा. कुछ हुआ. इसलिए पाकिस्तान के भीतर जाकर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देना बिल्कुल ठीक था.'

पुलवामा हमले पर मौजूदा सरकार की कार्रवाई पर एएस दुलत ने कहा कि व्यापक तौर पर देखा जाए तो राष्ट्रवाद ठीक है लेकिन संकीर्णता से इसे देखा जाना ठीक बात नहीं है. उन्होंने आगे कहा, क्यों कि चुनाव होने वाले हैं ऐसे में अपेक्षा थी कि प्रतिशोध लिया जाएगा. कुछ होना अनिवार्य था. यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के वायनाड सीट से चुनाव लड़ने पर लेफ्ट विंग का विरोध, सीएम पी विजयन और प्रकाश करात ने कहा- डर गई कांग्रेस

कश्मीर मुद्दे पर बात करते हुए एएस दुलत ने कहा कि हमें कश्मीरियों से बात करने की जरूरत है. हमें पाकिस्तान से भी बात करने की जरूरत है. इसके अलावा कोई हल नहीं है. वह इंडियन इकोनॉमिक ट्रेड आर्गेनाइजेशन 2019 द्वारा वार्षिक एशियन अरब अवार्ड 2019 के इतर मीडिया को संबोधित कर रहे थे.

बता दें, जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर एक आत्मघाती हमला कर दिया गया था. इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे. सीआरपीएफ का यह काफिला जम्मू से श्रीनगर आ रहा था, तभी इस पर हमला कर दिया गया. हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान बेस्ड आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी. पुलवामा हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में स्थित आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 31, 2019 01:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).