SKM ने किया किसान आंदोलन को स्थगित करने का ऐलान, 11 दिसंबर से लौटेंगे घर- जनवरी तक मांगें नहीं पूरी हुईं तो फिर होगी वापसी

कृषि की कई मांगों को लेकर शुरू हुए किसान आंदोलन पर गुरुवार को कृषि मंत्रालय की ओर से किसानों को आधिकारिक पत्र मिलने के बाद किसान आज आंदोलन को स्थगित करने को लेकर एक बड़ी घोषणा हुई हैं.

किसान आंदोलन (Photo: PTI)

नई दिल्ली: केंद्र द्वारा गुरुवार को संशोधित प्रस्ताव सौंपे जाने के बाद किसान संगठनों ने अपना साल भर से चल रहा आंदोलन 'स्थगित' कर दिया है. इसकी घोषणा गुरुवार को सिंघु बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा (Samyukta Kisan Morcha) ने की. किसानों ने कहा है कि वे शनिवार को दिल्ली (Delhi)  की सीमाएं खाली करेंगे और 15 जनवरी को बैठक करेंगे कानून को रद्द करने के बाद, केंद्र सरकार एक प्रस्ताव लेकर आई थी, जिसे किसानों ने स्वीकार कर लिया था, उनकी मांग के आधार पर, केंद्र ने लिखित रूप में भी ऐसा ही किया.

इस बीच सिंघु बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने अपने टेंट हटाने शुरू कर दिए हैं. उन्हें मिठाइयों का आदान-प्रदान करते हुए भी देखा गया है, जो दर्शाता है कि आंदोलन का अंत बहुत दूर नहीं है. इस बीच सिंघु बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने अपने टेंट हटाने शुरू कर दिए हैं, उन्हें मिठाइयों का आदान-प्रदान करते भी देखा गया है. यह भी पढ़े: Farmers Protest: किसान आंदोलन को लेकर BJP का राहुल गांधी पर बड़ा आरोप, कहा- दूसरों के कंधों पर बंदूक रखकर कर रहे हैं राजनीति

आंदोलन को स्थगित करने को लेकर किसान नेता दर्शन पाल सिंह ने कहा कि प्रदर्शनकारी किसान 11 दिसंबर को धरना स्थल खाली करेंगे. वहीं किसान नेता गुरनाम सिंह चारुनी ने कहा कि हमने अपना आंदोलन स्थगित करने का फैसला किया है. हम 15 जनवरी को समीक्षा बैठक करेंगे. अगर सरकार अपने वादे पूरे नहीं करती है, तो हम अपना आंदोलन फिर से शुरू कर सकते हैं.

 

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Weather Today: मुंबई में आज रहेगा उमस भरा मौसम, दोपहर बाद बूंदाबांदी की संभावना