देश

यूपी: प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह पर पत्रकार से मारपीट का आरोप, मामला दर्ज

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के निजी सहायक संदीप सिंह के खिलाफ एक पत्रकार ने घोरावल थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है

यूपी: प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह पर पत्रकार से मारपीट का आरोप, मामला दर्ज
प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो )

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) के निजी सहायक संदीप सिंह के खिलाफ एक पत्रकार ने घोरावल थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्रभारी पुलिस निरीक्षक सी पी पाण्डेय (C P Pandey) ने बताया कि एक समाचार चैनल के संवाददाता की शिकायत पर प्राथमिकी मंगलवार को देर शाम दर्ज की गई. उन्होंने बताया कि प्राथमिकी में वाराणसी निवासी नीतीश कुमार पांडेय ने आरोप लगाया है कि प्रियंका गांधी जब सोनभद्र के उभ्भा आईं तो उनके निजी सहायक संदीप सिंह ने समाचार कवरेज के दौरान उनसे (नीतीश) मारपीट की और धमकी दी.

नीतीश ने प्राथमिकी में यह भी कहा है कि उनके कैमरामैन विशेष पाण्डेय से भी मारपीट की गई और कैमरे से छेड़छाड़ की गई. गौरतलब है कि मंगलवार को प्रियंका गांधी वाड्रा के उम्भा दौरे के समय उनके सहयोगी द्वारा पत्रकार से कथित तौर पर बदसलूकी किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 14, 2019 01:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).