देश

Twitter पर एक्टिव हुईं प्रियंका गांधी वाड्रा, इन 7 लोगों को सबसे पहले किया फॉलो

लोकसभा चुनाव से पहले उनकी सोशल मीडिया पर अब प्रियंका की अब एंट्री हो गई है. वहीं देश की लगभग 50 करोड़ आबादी की इंटरनेट तक पहुंच को देखते हुए कांग्रेस ने भी अपना रवैया बदला है.

Twitter पर एक्टिव हुईं प्रियंका गांधी वाड्रा, इन 7 लोगों को सबसे पहले किया फॉलो
प्रियंका गांधी वाड्रा (Photo Credits: Twitter)

कांग्रेस महासचिव बनने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने सोशल मीडिया पर पहली दस्तक दी है. लंबे समय से सोशल मीडिया से दूर रहने वाली प्रियंका ने ट्विटर (Twitter) अकाउंट बना दिया है. जिसमें उन्होंने सात लोगों को फॉलो किया है. वहीं प्रियंका के ट्विटर पर आने के बाद कांग्रेस के कार्यकताओं समेत नेताओं ने खुशी व्यक्त की है. लोकसभा चुनाव से पहले उनकी सोशल मीडिया पर अब प्रियंका की अब एंट्री हो गई है. प्रियंका गांधी @priyankagandhi के नाम से हैं.

प्रियंका गांधी वाड्रा के अकाउंट में ब्लू टिक लगने के बाद से उनके फॉलोअर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है. प्रियंका गांधी वाड्रा अपने  ट्विटर अकाउंट्स से जिन्हें सबसे पहले फॉलो किया उनके नाम कांग्रेस, अहमद पटेल, रणदीप सिंह सुरजेवाला, ज्योतिरादित्य सिंधिया और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हैं.  कांग्रेस के मास्टर स्ट्रोक के रूप में पूर्वी उत्तर प्रदेश से सक्रिय राजनीति में प्रियंका गांधी उतरी हैं.

यह भी पढ़ें:- कांग्रेस का मिशन 2019: प्रियंका गांधी आज लखनऊ में भरेंगी हुंकार, राहुल-सिंधिया के साथ चार घंटे का रोड शो

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) की तर्ज पर कांग्रेस ने भी अपने सोशल मीडिया सेल बना लिए हैं और उसके अधिकतर नेता फेसबुक और ट्विटर पर सक्रिय हैं और खुद इसमें सबसे आगे पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी नजर आते हैं जिनके अर्थपूर्ण ट्वीट कई बार चर्चा में रहते हैं.ऐसे में प्रियंका के सक्रिय राजनीति में आने से राजनीति के गलियारों के भीतर और बाहर काफी चर्चा है. कांग्रेस उनकी इस छवि का सोशल मीडिया के जरिए लाभ उठाने का प्रयास कर रही है.

यह भी पढ़ें:-योगी सरकार के मंत्री सिद्धार्थ नाथ ने राहुल-प्रियंका पर कसा तंज, कहा - बेटी लाओ बेटे को बचाओ

गौरतलब हो कि प्रियंका के 23 जनवरी को सक्रिय राजनीति में प्रवेश करने की घोषणा के बाद से वह सोशल मीडिया और मुख्यधारा मीडिया में छाईं हुई हैं. वह फेसबुक और ट्विटर पर वह ट्रेंड कर रही हैं. सोशल मीडिया पर उनकी उपस्थिति से उनकी चर्चा और अधिक बढ़ेगी.  वहीं देश की लगभग 50 करोड़ आबादी की इंटरनेट तक पहुंच को देखते हुए कांग्रेस ने भी अपना रवैया बदला है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2019 12:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).