देश

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पहुंचीं रायबरेली, पूर्व विधायक अखिलेश सिंह को दी श्रद्घांजलि

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर अपनी मां और कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंची हैं. इस दौरान उन्होंने सदर विधायक अदिति सिंह के आवास लालूपुर पहुंचकर पूर्व विधायक अखिलेश सिंह को श्रद्घाजंलि दी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पहुंचीं रायबरेली, पूर्व विधायक अखिलेश सिंह को दी श्रद्घांजलि
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Photo Credits: PTI)

लखनऊ: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर अपनी मां और कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंची हैं. इस दौरान उन्होंने सदर विधायक अदिति सिंह (Aditi Singh) के आवास लालूपुर पहुंचकर पूर्व विधायक अखिलेश सिंह (Akhilesh Singh) को श्रद्घाजंलि दी और पारिवारिक सदस्यों को ढांढस बंधाया है. प्रियंका वाड्रा ने अखिलेश सिंह की पत्नी वैशाली सिंह, उनकी बेटी सदर विधायक अदिति सिंह (Aditi Singh) और दिव्यांशी सिंह से मिलकर दुख बांटा.

प्रियंका एक बजे तक भुएमऊ गेस्ट हाउस में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी.इसके बाद वह दोपहर एक बजे आधुनिक रेलकोच फैक्ट्री लालगंज, ऐहार के लिए रवाना होंगी। वहां रेलकोच के बाहर धरने पर बैठे रेलकोच फैक्ट्री के कर्मचारियों के विरोध में दोपहर 1.45 बजे शामिल होंगी. यह भी पढ़े: रायबरेली सदर से विधायक अदिति सिंह के पिता अखिलेश सिंह का निधन

प्रियंका गांधी वाड्रा आंदोलनरत रेल कर्मियों के साथ वार्ता करने के बाद दिन में तीन बजे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगी. कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीके शुक्ला ने कहा कि प्रियंका के कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है। उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले कार्यकर्ता भी तैयार हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2019 12:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).