देश

मध्यप्रदेश: सतना में निजी यात्री बस पलटी, दुर्घटना से 4 की मौत 37 घायल

मध्यप्रदेश के सतना जिले में शुक्रवार की सुबह निजी यात्री बस के पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गई है और 37 यात्री घायल हो गए हैं. घायलों में से आठ की हालत गंभीर है. घटना स्थल राजधानी से लगभग 500 किलोमीटर दूर है. अमरपाटन थाना क्षेत्र में हिनौता से अमरपाटन आ रही यात्री बस तिराही गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई.

मध्यप्रदेश: सतना में निजी यात्री बस पलटी, दुर्घटना से 4 की मौत 37 घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Photo)

सतना : मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के सतना जिले में शुक्रवार की सुबह निजी यात्री बस के पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गई है और 37 यात्री घायल हो गए हैं. घायलों में से आठ की हालत गंभीर है. घटना स्थल राजधानी से लगभग 500 किलोमीटर दूर है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अमरपाटन थाना क्षेत्र में हिनौता से अमरपाटन आ रही यात्री बस तिराही गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई.

थाना प्रभारी आर पी मिश्रा ने बताया कि, "इस हादसे में चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 37 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से आठ की हालत गंभीर है. सभी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है."

यह भी पढ़ें : गुजरात: कच्छ में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक और ऑटो की भिड़ंत में सात लोगों की मौत- 10 घायल

प्रत्यक्षदर्षियों के अनुसार, बस के पलटते ही कई यात्री नीचे दब गए और चीख पुकार मच गई. ग्रामीणों ने अपने स्तर पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया, उसके बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2019 02:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).