एजेंसी न्यूज

प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को उनके 62वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं और राज्य को विकास की ‘‘नई ऊंचाइयों ’’ पर ले जाने के लिए उनकी प्रशंसा की.

प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं
शिवराज सिंह चौहान ( photo credit ANI)

नयी दिल्ली, 5 मार्च : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) को उनके 62वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं और राज्य को विकास की ‘‘नई ऊंचाइयों ’’ पर ले जाने के लिए उनकी प्रशंसा की.

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा के ऊर्जावान नेता और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन की अशेष शुभकामनाएं. उन्होंने अपने नेतृत्व में राज्य को विकास की नई ऊंचाइयां दी हैं. मैं उनके सुखी, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं.’’ यह भी पढ़ें : Moderna COVID-19 Vaccine: मॉडर्ना वैक्सीन का साइड इफेक्ट, पहला डोज लेने के बाद कई लोगों की त्वचा पर हुए लाल चकत्ते-रिपोर्ट

चौहान 2005 से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं, लेकिन वर्ष 2018 के राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के बाद वह 15 महीने सत्ता से दूर रहे. हालांकि कांग्रेस विधायकों के दलबदल के बाद वह फिर से मुख्यमंत्री बने और बाद में कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे के कारण खाली सीट पर हुए उपचुनाव में उनकी पार्टी ने जीत दर्ज की.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2021 11:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).