देश

शिव की नगरी काशी को PM मोदी की बड़ी सौगात, आजादी के बाद पहली बार गंगा के रास्ते पहुंचेगा मालवाहक जहाज

यह खास तोहफा 12 नवंबर को पहली बार राष्ट्रीय जलमार्ग (एनडब्ल्यू)-1 यानी वाराणसी-हल्दिया जलमार्ग से कोलकाता से चले एमवी आरएन टैगोर पोत खाद्य पदार्थों एवं स्नैक्स से भरे 16 कंटेनर के साथ उत्तर प्रदेश के वाराणसी पहुंचेगा. इस खास मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी वाराणसी के रामनगर में बने बहुपक्षीय टर्मिनल का अपने हाथों से उद्घाटन करेंगे.

शिव की नगरी काशी को PM मोदी की बड़ी सौगात, आजादी के बाद पहली बार गंगा के रास्ते पहुंचेगा मालवाहक जहाज
मालवाहक जहाज (Photo Credits Nitin Gadkari Twitter)

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लोगों को खास तोहफा देने जा रहें है. यह खास तोहफा लोगों के लिए कुछ विशेष होगा. ऐसा इसलिए देश के आजादी के बाद पहली बार कोई मालवाहक जहाज अंतर्देशीय जलमार्ग से माल की ढुलाई करते हुए वाराणसी पहुंचेगा और इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी में बने बहुपक्षीय टर्मिनल को राष्ट्र को समर्पित करेंगे.

यह खास तोहफा 12 नवंबर को पहली बार राष्ट्रीय जलमार्ग (एनडब्ल्यू)-1 यानी वाराणसी-हल्दिया जलमार्ग से कोलकाता से चले एमवी आरएन टैगोर पोत खाद्य पदार्थों एवं स्नैक्स से भरे 16 कंटेनर के साथ उत्तर प्रदेश के वाराणसी पहुंचेगा. इस खास मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी वाराणसी के रामनगर में बने बहुपक्षीय टर्मिनल का अपने हाथों से उद्घाटन करेंगे. यह भी पढ़े: शिव की नगरी काशी को मिला लक्जरी क्रूज, वाराणसी में योगी आदित्यनाथ ने किया उद्घाटन- जानें खासियत

वाराणसी के लोगों को मिलने वाले इस खास सौगात की जानकरी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट करके लोगों को दी है. उन्होंने अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि "भारत में यह इस हफ्ते की सबसे बड़ी खबर होनी चाहिए. आजादी के बाद पहली बार अंतर्देशीय जलमार्ग पर कोई जहाज चल रहा है. पेप्सिको के 16 कंटेनर के साथ एमवी आरएन टैगोर पोत गंगा के रास्ते कोलकाता से वाराणसी की ओर बढ़ रहा है. इतनी बड़ी उपलब्धि!"

वहीं इस मालवाहक जहाज के बारे में आगे उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि पीएम नरेंद्र मोदी किसी अंतर्देशीय जलमार्ग पर सफर करने वाले पहले जहाज को राष्ट्रीय जलमार्ग (एनडब्ल्यू)-1 वाराणसी के गंगा तट पर बने बहुपक्षीय टर्मिनल पर 12 नवंबर को रिसीव करेंगे और यह टर्मिनल राष्ट्र को समर्पित करेंगे.

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने तीसरे ट्वीट में लिखा कि इस टर्मिनल के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी की जनता को लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से वाराणसी तक बने नेशनल हाईवे और वाराणसी रिंग रोड का भी लोकार्पण करेंगे. अपने ट्वीट में नितिन गडकरी ने यह भी लिखा है कि रिकॉर्ड समय में तैयार बाबतपुर एयपोर्ट से वाराणसी नेशनल हाईवे और वाराणसी रिंग रोड को भी समर्पित करेंगे.

बता दें कि काशी के नगरी में रहने वाले लोगों के लिए यह खास सौगात इसलिए होगा. दरअसल गंगा पर वाराणसी से हल्दिया के बीच शुरू होने वाली जल परिवहन योजना में वाराणसी को कार्गो हब के तौर पर विकसित किया जा रहा है. जिसके लिए रामनगर में बहुपक्षीय टर्मिनल बनकर पूरी तरह से तैयार है. जिसे अब कार्गो हब के तौर पर विस्तार दिया गया है. बताया जा रहा है कि इस टर्मिनल में कार्गो के अलावा कोल्ड स्टोरेज, बेवरेज हाउस और पैकिंग की सुविधा होगी. इसको शुरू होने के बाद देश के कोने कोने से उत्पाद रेल, रोड और जलमार्ग से वाराणसी पहुंचेंगे. बता दें कि इसके पहले उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के गंगा घाट और गंगा दर्शन के लिए लक्जरी क्रूज का सौगात दे चुकें है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 04, 2018 03:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).