Rajasthan:अजमेर जिले में लोकसभा चुनाव के प्रशिक्षण के दौरान Heart Attack से पीठासीन अधिकारी की मौत

जयपुर: लोकसभा चुनाव के लिए पीठासीन अधिकारी के रूप में नियुक्त एक सरकारी स्कूल के शिक्षक की मंगलवार को राजस्थान के अजमेर जिले में लोकसभा चुनाव के लिए प्रशिक्षण के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई.

Heart Disease (Photo Credit: Pixabay)

जयपुर: लोकसभा चुनाव के लिए पीठासीन अधिकारी के रूप में नियुक्त एक सरकारी स्कूल के शिक्षक की मंगलवार को राजस्थान के अजमेर जिले में लोकसभा चुनाव के लिए प्रशिक्षण के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई.

अजमेर की केकड़ी तहसील के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में व्याख्याता छीतरमल कुमावत ट्रेनिंग के दौरान चाय पी रहे थे, तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. यह भी पढ़े :Vrindavan Temple: मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में बड़ा हादसा, भीड़ में दम घुटने से एक श्रद्धालु की मौत

राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि कुमावत एक समर्पित और मेहनती कर्मचारी थे और उनकी अचानक मृत्यु पूरे शिक्षा विभाग के लिए बड़ी क्षति है.

उन्होंने कहा, "छेतरमल कुमावत कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारी थे. उन्होंने पूरी ईमानदारी के साथ काम किया। उनके असामयिक निधन से शिक्षा विभाग को अपूरणीय क्षति हुई है. ईश्‍वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें." उन्होंने कुमावत परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया.

 

 

Share Now

संबंधित खबरें

Bengaluru-Mumbai Vande Bharat Train: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का तोहफा, बेंगलुरु-मुंबई के बीच नई सेमी-हाई-स्पीड स्लीपर ट्रेन चलाने की दी मंजूरी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड