President Ram Nath Kovind Health Update: राष्ट्रपति कोविंद की हालत ठीक, दिल्ली एम्स किए गए रेफर

भारतीय राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को आगे के इलाज के लिए शनिवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में शिफ्ट कर दिया गया है. उनकी हालत 'स्थिर' बताई गई है.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली, 27 मार्च : भारतीय राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind) को आगे के इलाज के लिए शनिवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में शिफ्ट कर दिया गया है. उनकी हालत 'स्थिर' बताई गई है. भारतीय सेना के रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल ने एक बयान में कहा, "आगे की जांच के लिए उन्हें एम्स, दिल्ली भेजा जा रहा है."

उन्हें सीने में तकलीफ के बाद शुक्रवार सुबह नई दिल्ली में सेना के रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. 75 वर्षीय राष्ट्रपति ने सुबह सीने में दर्द की शिकायत की थी और उसके बाद उन्हें आर्मी हॉस्पिटल ले जाया गया था. यह भी पढ़ें : ममता बनर्जी बोलीं- पीएम मोदी ने बांग्लादेश में किया आचार संहिता का उल्लंघन

अस्पताल ने कहा कि राष्ट्रपति, की हालत अब स्थिर है. अस्पताल के अधिकारियों ने एक बयान में कहा, "उनकी नियमित जांच हो रही है और ऑब्जर्वेशन में हैं. उनकी हालत स्थिर है."

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Live Score Update: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Winner Prediction: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी