प्रचंड गर्मी के लिए हो जाइए तैयार! उत्तर और मध्य भारत में झुलसाएगी हीटवेव; IMD ने जारी किया अलर्ट

उत्तर और मध्य भारत में लोगों को हाल ही में दो बार हुई बारिश से थोड़ी राहत जरूर मिली थी, लेकिन अब मौसम फिर करवट ले रहा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में तापमान में फिर से इजाफा होगा और हीटवेव की वापसी होगी.

Representational Image | PTI

Weather Forecast: उत्तर और मध्य भारत में लोगों को हाल ही में दो बार हुई बारिश से थोड़ी राहत जरूर मिली थी, लेकिन अब मौसम फिर करवट ले रहा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में तापमान में फिर से इजाफा होगा और हीटवेव की वापसी होगी. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में दिन का तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. इसके साथ ही कई इलाकों में लू (हीटवेव) की स्थिति बन सकती है.

Heatwave Alert: अगर कोई तेज धूप में बेहोश हो जाए तो क्या करें? जानिए आसान स्टेप्स में.

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने हीटवेव को लेकर जिन राज्यों के लिए चेतावनी जारी की है, उनमें दक्षिणी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश शामिल हैं, जहां 22 से 24 अप्रैल के बीच लू चलने की संभावना है.

इसके अलावा, राजस्थान और हरियाणा में 23 और 24 अप्रैल को हीटवेव की स्थिति बन सकती है. वहीं, महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में 21 से 23 अप्रैल के बीच गर्म हवाएं चलने की आशंका जताई गई है. इन सभी राज्यों के लिए ‘यलो अलर्ट’ जारी किया गया है, जिसका मतलब है कि लोगों को सतर्क रहना चाहिए और जरूरी एहतियात बरतने चाहिए.

बुजुर्गों और बच्चों के लिए खास सलाह

हीटवेव का सबसे ज्यादा असर बुजुर्गों, छोटे बच्चों और बीमार लोगों पर पड़ता है. ऐसे में मौसम विभाग ने सलाह दी है कि वे धूप में निकलने से बचें और शरीर को हाइड्रेट रखें.

पूर्वोत्तर भारत में राहत

जब उत्तर और मध्य भारत हीटवेव की चपेट में होंगे, तब पूर्वोत्तर भारत में मंगलवार से भारी बारिश की संभावना है. वहीं, पूर्वी भारत में भी अगले चार दिनों में तापमान 4 से 6 डिग्री तक बढ़ सकता है.

हीटवेव का पिछला रिकॉर्ड

इस साल 8 अप्रैल के आसपास तापमान चरम पर पहुंच गया था. पश्चिमी राजस्थान में पारा 46 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया था. हालांकि 9 से 12 अप्रैल और फिर पिछले सप्ताह हुई बारिश ने थोड़ी राहत दी. लेकिन अब फिर से गर्मी लौट रही है. रविवार को महाराष्ट्र का चंद्रपुर देश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

कैसे करें हीटवेव से बचाव?

अप्रैल से जून तक झुलसाएगी गर्मी

देश में इस साल अप्रैल से जून के बीच सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने की संभावना है. मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार को बताया कि देश के अधिकांश हिस्सों में तापमान औसत से अधिक रहेगा, जबकि पश्चिमी और पूर्वी भारत के कुछ इलाकों में तापमान सामान्य रह सकता है. न्यूनतम तापमान भी अधिक रहने की संभावना है .IMD प्रमुख मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि उत्तर, पूर्व, मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य से अधिक दिन लू चलने की संभावना है .

Share Now

संबंधित खबरें

LHQ vs MS, PSL 2026 11th Match Live Score Update: लाहौर कलंदर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Live Toss And Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदम्बरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट