Prayagraj: नाबालिग छात्रों ने जन्मदिन की पार्टी पर फेंका बम, 3 युवक घायल
प्रयागराज में एक छात्र का बर्थडे मना रहे एक गुट पर दूसरे गुट ने बम से हमला कर दिया. घटना सोमवार की मध्यरात्रि के करीब की है. इस बमबारी में एक गुट के तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए.
प्रयागराज, 5 जुलाई : प्रयागराज में एक छात्र का बर्थडे मना रहे एक गुट पर दूसरे गुट ने बम से हमला कर दिया. घटना सोमवार की मध्यरात्रि के करीब की है. इस बमबारी में एक गुट के तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए.
घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. घायल छात्रों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया और मामले की जांच की जा रही है. दोनों गुटों के छात्र एक ही स्कूल में पढ़ते हैं. यह भी पढ़ें : मणिपुर में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 46 हुई, 17 अब भी लापता
खबरों के मुताबिक, कुछ छात्र बर्थडे पार्टी मनाने के लिए संगम इलाके में पहुंचे थे. इसी बीच दूसरे गुट के लोग भी वहां पहुंच गए और उन्होंने जन्मदिन मना रहे छात्रों पर बम फेंका. सभी छात्र नाबालिग हैं. एसपी सिटी ने बताया कि पूर्व में भी दोनों गुट आपस में भिड़ चुके हैं. सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर छापेमारी कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2022 09:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

